Air India Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 में गुरुवार को सवार होने से ठीक पहले खुशबू राजपुरोहित ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपने पिता मदन राजपुरोहित के साथ एक आखिरी फोटो क्लिक करवाई। दोनों एक रात पहले राजस्थान के बालोतरा जिले से अहमदाबाद आए थे और खुशबू लंदन लौट रही थीं। यहां पर कुछ महीनों से उनके पति उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस विमान हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक खुशबू भी थीं। अधिकारियों ने बताया कि उसके पिता मदन अभी मेहसाणा पहुंचे ही थे कि उन्हें दुर्घटना की खबर मिली। घटना के तुरंत बाद ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खुशबू के अलावा राजस्थान के अन्य पीड़ितों में उदयपुर के एक मार्बल कारोबारी के बच्चे शुभ मोदी और उनकी बहन शगुन, लंदन के एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया और बीकानेर के आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी और डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण राम नाई के पोते अभिनव परिहार शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक डॉक्टर दंपत्ति की भी मौत हो गई है। इसमें बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास और उनके पति डॉ. प्रदीप जोशी और उनके तीन बच्चे प्रद्युत, मिराया और नकुल का नाम शामिल है। जहां परिहार 10 सालों में पहली बार लंदन में बसे अपने परिवार से मिलने जा रहे थे, वहीं डॉक्टर दंपत्ति और उनके बच्चे लंदन में एक नया जीवन शुरू करने जा रहे थे। यहां पर प्रदीप जोशी काम करते थे।

विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को बीमा कंपनियां कितना देंगी मुआवजा?

सहेली नगर में कारोबारी संजीव मोदी के घर पर मीडिया से बात करते हुए उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा, ‘हमने राज्य सरकार को सूचित कर दिया है। हम जरूरी मदद दे रहे हैं।’ इस बीच, दुर्घटना की खबर आने के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बांसवाड़ा जाने की अपनी योजना रद्द कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने कहा, ‘गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कुशलता और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

अहमदाबाद प्लेन क्रैश LIVE

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर मिली। यह खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।’ Air India विमान हादसे का चश्मदीद ने बयां किया मंजर