Dashank Yog 2025: शनि को दंडनायक, न्याय के देवता माना जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि अन्य ग्रहों के मुकाबले सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि से निकलने में करीब ढाई साल का वक्त ले लेते हैं। ऐसे में अगर शनि की कुदृष्टि किसी जातक के जीवन में पड़ती है, जो उसका जीवन नर्क के समान हो जाता है। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है और किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि डालते रहते हैं। ऐसे ही शनि शुक्र के साथ मिलकर दशांक योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं शनि-शुक्र के दशांक योग बनने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जून को सुबह 1 बजे शनि-शुक्र एक-दूसरे से 36 डिग्री पर होंगे, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है।
इस राशि के जातकों के शुक्र-शनि का दशांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में शनि और ग्यारहवें भाव में शनि विराजमान है। कर्म और लाभ भाव में इन दोनों ग्रहों के होने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बिजनेस में बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप धन कमाने के साथ उसकी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इम्युनिटी अच्छी रहने वाली है।
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का दशांक योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के ऊपर शनि के साथ-साथ शुक्र का भी अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। नए ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके काम और मेहनत की सराहना वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही परिवार के बीच खुशियां बनी रहेगी। आमदनी में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का दशांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों तो भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही काम का थोड़ा अधिक दबाव हो सकता है। लेकिन आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई रणनीति कामयाब हो सकती है। थोड़ा खर्च अधिक बढ़ सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल आप सही जगह पर कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल हो सकता है।
जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें