Female Foot Palmistry : सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगोंं की बनावट और उसके आकार के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता कें दि सामुद्रिक शास्त्र की रचना सामुद्रिक ऋषि ने की थी, इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पैरों के बारे में कुछ ऐसी विशेषताएं बताई गई हैं, जो उन्हें अन्य  स्त्रियों से थोड़ा सा अलग बनाती हैं।छोटे, बड़े, मोटे, लंबे, चौड़े आदि पैरों को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में अलग-अलग मान्यताएं हैं जिनसे आप यह ज्ञात कर सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा होने वाला है। साथ ही वो कौन सी महिलाएं हैं जो पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

जिन महिलाओं के पैर के तलवे बहुत मुलायम और समान होते हैं वे जीवन में खूब सुख उठाती हैं। साथ ही ऐसी महिलाओं पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वहीं ये पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ये लड़कियां दूरदर्शी भी होती हैं। साथ ही ये लड़कियां खुशमिजाज होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने जीवन में सुखद वातावरण को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। 

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन महिलाओं की उंगलियां कोमल और आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे पति और ससुराल में राज करती हैं। साथ ही इनको जीवन में धन की कमी नहीं होती है।  ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं और विवाह के बाद जिस घर में भी ये कदम रखती हैं वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ये महिलाएं परिवार वालों के साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। इस स्वभाव के चलते यह विवाह के पश्चात भी सुखी जीवन व्यतीत करती हैं और ससुराल वालों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन महिलाओं के पैरों में शंख, कमल, ध्वजा या मछली का चिन्ह बना हो उन्हें धनवान जीवनसाथी मिलता है। साथ ही पति इनका केयरिंग और वफादार होता है। ये जीवन में खूब शोहरत पाती हैं। साथ ही यह ससुराल और समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करती हैं। इनको अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होती है।