DhanShakti Yog 2025: दैत्यों के गुरु मई माह के अंत में मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर गए थे। जहां पर वह 29 जून तक रहने वाले हैं। संपन्नता, कला-संगीत, सुख-ऐश्वर्य, प्रेम और वैवाहिक जीवन के दाता शुक्र के मंगल की राशि में विराजमान है और वहीं मंगल सिंह राशि में विराजमान है, जिससे धनशक्ति राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इन तीन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

इस राशि के छठे भाव में शुक्र विराजमान है। इसके साथ ही मंगल छठे भाव के स्वामी होकर दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में धनशक्ति राजयोग इस राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। इस राशि में  शुक्र की दृष्टि 12वें भाव पर पड़ रही है और इस भाव में  शुक्र अति विशिष्ट कारक होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश से संबंधित चीजों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही विदेश में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें भी आपको काफी मुनाफा और धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। संगीत, नृत्य, लेखन, वादन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर विदेश में मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मंगल को शत्रु हंता कहा गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शत्रुओं से छुटकारा मिल सकती है। पीठ पीछे आपकी हानि पहुंचाने वाले लोगों की अब आपके सामने पहचान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही हर कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही भूमि, भवन और प्रॉपर्टी संबंधी सपने पूरे हो सकते हैं। आप अपनी मीठी वाणी और मधुर व्यवहार से हर किसी को अपना बनाने में सफल हो सकते हैं। मां लक्ष्मी का घर में वास होगा। इसके साथ ही घर के धन का भंडार दिन दुगनी रात चौगुनी गति से बढ़ेगा।

उपाय- आर्थिक स्थिति सही करने से लेकर घर में सुख-शांति के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ हो सकता है। इस दिन स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र पहन लें और श्री सूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इसके अलावा सफेद चीजें जैसे खीर, चावल, आटा, दूध आदि का दान करें।

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-मंगल का धन शक्ति योग फलदायी हो सकता है। मंगल जहां आपको व्यापार में किए गए परिश्रम का फल देगा और वहीं शुक्र धन लाभ देंगे। इसके साथ ही ये योग छात्रों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। उनके अंदर शिक्षा को लेकर ललक, जुनून और समर्पण भर देगा, जिससे वह अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। मंगल को भूमि का कारक माना जाता है। ऐसे में शादी के बाद जातक फ्लैट या फिर कोई प्लॉट खरीद सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। शुक्र का गोचर कुंडली के दशम भाव में हो रहा है। इसके साथ ही  मंगल दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में धनशक्ति योग आय के नए स्त्रोत खुल सकता है। इसके साथ ही नया बिजनेस इस अवधि में आरंभ करने से आपको सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप कोई फ्लैट, घर आदि खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। शुक्र के 11वें भाव के स्वामी होने से आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। मन का तनाव कम होगा और शांत रहेंगे। आपका पैसा जो कहीं डूब गया था, वह आपको मिल सकता है। इसके साथ ही गुप्त धन पाने के योग बन रहे हैं।

उपाय- कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके अलावा सफेद चीजों का दान करें।

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें और मंगल तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में शुक्र-मंगल से बना धनशक्ति योग इस राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके परिश्रम का फल मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। सूर्य की राशि में मंगल और शुक्र मंगल की राशि में विराजमान है। शुक्र 12वें भाव के स्वामी होकर के लाभ के भाव में गोचर कर रहे हैं और पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में इस राशि की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। विदेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही  शुक्र की दृष्टि पंचम भाव पर है जिसे संतान का भाव कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान संबंधित समस्याओं से निजात मिल सकती है। मंगल आपके जुनून, महत्वाकांक्षा को बहुत तेज करेंगे, जिससे इसे पाने के लिए आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। शुक्र की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। इस भाव को शिक्षा, संतान, लव, रोमांस से लेकर रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। संतान की प्रगति के साथ संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

उपाय- शुक्र मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करें।

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें