Ashadha Month 2025 Vrat and Tyohar List: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान विष्णु और देवी तुलसी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस माह में सच्चे मन से श्री हरि की भक्ति करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ माह का विशेष महत्व है क्योंकि इसी महीने से चातुर्मास का प्रारंभ होता है। व्रत-त्योहार के लिहाज से भी यह महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में योगिनी एकादशी, आषाढ़ अमावस्या, भौम प्रदोष व्रत जैसे अनेक व्रत आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ माह में आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट…
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह 12 जून से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 10 जुलाई को हो रहा है।
आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। यह चार महीनों का समय चातुर्मास कहलाता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, जनेऊ आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब तक भगवान विष्णु निद्रा में रहते हैं, तब तक शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। इसलिए यह समय पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, जप-तप और भक्ति में लीन रहने के लिए सबसे उत्तम होता है।
14 जून 2025 – संकष्टी गणेश चतुर्थी15 जून 2025- पितृ दिवस , मिथुन संक्रांति18 जून 2025- कालाष्टमी , बुधाष्टमी व्रत21 जून 2025- योगिनी एकादशी23 जून 2025- मास शिवरात्रि , प्रदोष व्रत , सोम प्रदोष व्रत24 जून 2025- रोहिणी व्रत25 जून 2025- अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या26 जून 2025- चंद्र दर्शन , गुप्त नवरात्रि प्रारंभ27 जून 2025- जगन्नाथ रथ यात्रा28 जून 2025- वरद चतुर्थी30 जून 2025- कौमार षष्ठी , स्कंद षष्ठी, सोमवार व्रत01 जुलाई 2025- षष्टी02 जुलाई 2025- बुधाष्टमी व्रत03 जुलाई 2025- दुर्गाष्टमी व्रत06 जुलाई 2025- आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी06 जुलाई 2025- वासुदेव द्वादशी08 जुलाई 2025- भौम प्रदोष व्रत , जया पार्वती व्रत प्रारंभ , प्रदोष व्रत10 जुलाई 2025- पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा , सत्य व्रत , व्यास पूजा , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।