Pilot Rajveer Singh Chauhan Funeral: उत्तराखंड के केदारनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान को आज अंतिम विदाई दी गई। चौहान के अंतिम संस्कार के वक्त पूरा जयपुर शोक में डूबा था। भावभीनी श्रद्धांजलि के बीच, उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान का एक वीडियो लोगों के दिलों को झकझोर रहा है। जिसमें वो अपने पति की तस्वीर को थामे को हुए आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
रविवार को उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान शहीद हो गए। मंगलवार को जयपुर के शास्त्री नगर में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस हृदय विदारक क्षण में उनकी पत्नी, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान, अपनी सैन्य वर्दी में पति की तस्वीर थामे हुए थीं, उनकी आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर गर्व भी झलक रहा था। राजवीर कुछ ही महीने पहले जुड़वा बच्चों के पिता बने थे।
न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) उन सात लोगों में से एक थे, जिनकी 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी । शास्त्री नगर से उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान, राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और अन्य लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को नम आंखों से अलविदा कहा।राजवीर सिंह चौहान 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट थे।सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल और 6 अन्य… pic.twitter.com/1kXZiTtgFa
वीडियो में दीपिका चौहान अपने पति की फ्रेम की हुई तस्वीर पकड़े हुए हैं, जिस पर माला पहनाई गई। तस्वीर लाल-पीड़े कपड़े में लिपटी हुई है। वो उस तस्वीर लेकर अंतिम संस्कार के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। साथ ही आंसू रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। एएनआई द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को अश्रुपूर्ण विदाई देती हैं।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) उन सात लोगों में से एक थे, जिनकी उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। शास्त्री नगर में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान और राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने… pic.twitter.com/GY7y1cPPZ4
राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पायलट राजवीर सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए। मैं उनके साथियों से बात कर रहा था और उनकी तारीफ सुन रहा था। मैं ऐसे वीर सैनिक को नमन करता हूं। इन सबके बावजूद मां की ताकत देखिए, उन्होंने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया, ऐसी माताओं की वजह से ही हमारा भारत मजबूत है। वह एक मजबूत और गजब के अधिकारी थे। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। भगवान शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में ‘घोर लापरवाही’ का आरोप, 2 मैनेजर्स पर केस दर्ज
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दुखद हेलिकॉप्टर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल बागडे ने ईश्वर से राजस्थान के पायलट सहित सभी अन्य श्रद्धालुओं की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
पायलट राजवीर चौहान सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी। राजवीर सिंह चौहान ने भारतीय सेना में 15 साल से अधिक समय तक सेवा दी थी और उन्हें विभिन्न चुनौतीपूर्ण उड़ान मिशनों का गहरा अनुभव था। पिछले साल अक्टूबर में ही, 37 वर्षीय राजवीर आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से पायलट के रूप में जुड़े थे। उनके पिता गोविंद सिंह को हादसे की जानकारी उनके सहयोगी से मिली थी। वहीं, कोच्चि से दिल्ली जा रहे विमान में बम की धमकी मिली है। पढ़ें…पूरी खबर।