गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा परेशान करता है। यह वो समय होता है जब हमारे शरीर को ऐसे फूड की जरूरत होती है जो हमारी बॉडी को हाइड्रेट और कूल रखें। गर्मी में बॉडी को ठंडक देने के लिए पोषण से भरपूर दही का सेवन बेहद उपयोगी है। दही का सेवन गर्म और उमस भरे मौसम से बचाव करता है। दही में सेहत के लिए उपयोगी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो स्वाद में बढ़िया लगते है, खासकर जब इसे चीनी के साथ खाया जाए। लेकिन आप जानते हैं कि ताज़ा दही में सिर्फ चीनी का ही सेवन नहीं किया जाता बल्कि नमक भी डालना सेहत के लिए उपयोगी होता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक दही में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोबायोटिक्स, और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। जिन  लोगों की ब्लड शुगर हाई रहती है वो रोज लो फैट दही का सेवन करें शुगर नॉर्मल रहेगा।

दही के साथ चीनी का सेवन हम सभी आमतौर पर करते हैं लेकिन गर्मी में चुटकी भर नमक का सेवन दही को और भी ज्यादा फायदेमंद बना देता है। आइए जानते हैं कि दही के साथ नमक का सेवन करने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं। 

रोज दही के साथ अगर चुटकी भर नमक का सेवन किया जाए तो पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गट हेल्थ में सुधार होता है। दही में सेहत के लिए उपयोगी गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। अगर इसमें एक चुटकी नमक मिला दिया जाए तो यह और भी ज्यादा असरदार हो जाती है। नमक पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और लार (saliva) के स्राव को बढ़ाता है, जिससे खाना पचाना आसान हो जाता है। दही और नमक का कॉम्बिनेशन खाने के बाद गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाता है।

गर्मी में दही के साथ नमक का सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहते हैं। नमक में सोडियम जैसे ज़रूरी मिनरल्स होते हैं जो गर्मी में पसीने के रूप में बॉडी से रिलीज होते हैं। जब दही में थोड़ा सा नमक मिलाकर सेवन किया जाता है तो यह बॉडी में इन खनिजों की भरपाई करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए,पानी की कमी पूरा करने के लिए और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने के लिए दही के साथ नमक खाएं।

नमक कुछ खनिजों जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम के शरीर में अवशोषण को बेहतर बनाता है। जब दही और नमक एक साथ खाया जाता है तो शरीर इन पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से ग्रहण कर पाता है। इन दोनों फूड का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत करता है  और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

दही के साथ नमक का सेवन करने से दही के स्वाद में बढ़ोतरी होती है। नमक दही के खट्टेपन को उभारता है और उसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। दही में नमक खाने से न सिर्फ दही के फ्लेवर में बदलाव होता है बल्कि इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं।

कैविटी से सड़ सकते हैं दांत, ये 4 तरीके हैं Cavities का रामबाण इलाज, तुरंत अपनाएं बच जाएंगे Teeth और सुधर जाएगी ओरल हेल्थ। दांतों की देखभाल से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।