Viral Mehndi Design: भारतीय शादियों में दुल्हन की हाथों पर लगने वाली मेहंदी का बड़ा महत्व होता है। दुल्हन की साज-सज्जा का यह एक अहम हिस्सा होता है। इसलिए यह कोशिश की जाती है कि मेहंदी का डिजाइन एकदम बेस्ट हो और उसका रंग भी खूब चढ़े। लोग बहुत सोच-समझ कर ब्राइड के लिए मेहंदी आर्टिस्ट का चयन करते हैं, क्योंकि दुल्हन की मेहंदी पर सभी की नजर रहती है, यहां तक की दूल्हे राजा की भी।

हालांकि, एक मेहंदी आर्टिस्ट ने दुल्हन की मेहंदी का ऐसा सत्यानाश किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मेहंदी आर्टिस्ट ने ब्राइडल मेहंदी लगाने के नाम पर मजाक किया है। उसने दुल्हन के हाथों पर ऐसी डिजाइन बनाई है, जिसे किसी को दिखाने में भी दुल्हन को शर्म आए।

यह भी पढ़ें – यह मेरा…, खान सर ने कर दिया खुलासा, बताया उनकी बेगम ने रिसेप्शन में घूंघट से क्यों छिपाया था अपना चेहरा?

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर dishabeauty9367 नाम की यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है में दिखाया गया है कि मेहंदी आर्टिस्ट में दुल्हन की हाथों राजस्थानी पैटर्न की मेहंदी डिजाइन बनाने की कोशिश की है। इस पैटर्न में आम तौर पर मेहंदी डिजाइन के तौर दूल्हा-दुल्हन, डोली, कहार, हाथी और शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले वाद्य यंत्र की आकृति दुल्हन के हाथों पर उकेरी जाती है।

मेहंदी आर्टिस्ट ने भी ब्राइड के हाथों पर दूल्हा-दुल्हन की आकृति उकेरने की कोशिश की है। हालांकि, ऐसा करने में वो बुरी तरह से असफल रही है। उसने हाथों पर जो दुल्हन की आकृति बनाई है, वो किसी चुड़ैल की तरह दिख रही है। साथ ही मेहंदी का रंग भी अच्छा नहीं आया है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

A post shared by Anshu Gautam (@dishabeauty9367)

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर ‘ऐसा मजाक मत करिए’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, कम समय में ही वायरल हो गया। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो को लगभग 50 हजार यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन को इंटरनेट की पब्लिक में फनी कमेंट से भर दिया है। जबकि कुछ ने ब्राइड के लिए मेहंदी आर्टिस्ट चुनने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करने की नसीहत दी है।

वरमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर किया कुछ ऐसा, Viral Video देख बोली इंटरनेट की पब्लिक – कुंडली छोड़ो, वाइब मैच कर गई

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर वाकई बुरा लगता है। मेहंदी किसी की ड्रीम वेडिंग का हिस्सा होती है- सिर्फ़ डिज़ाइन नहीं। कलाकार होने के नाते, हमारी ज़िम्मेदारी बनती है। अगर आपको स्टाइल या फिगर पर भरोसा नहीं है, तो क्लाइंट को निराश करने से बेहतर है कि आप उसे मना कर दें। यह सिर्फ़ कमाई के बारे में नहीं है- यह उनके बड़े दिन का सम्मान करने के बारे में है। आइए ईमानदारी और केअर के साथ इस कला के प्यार और मूल्य को बनाए रखें।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “दीदी गलती मेहंदी आर्टिस्ट की भी नहीं है। ब्राइड खुद सस्ते के चक्कर में लग जाती है। पहले काम भी देखना चाहिए ना लेकिन जहां से उनको सस्ता लगता है वह वही मेहंदी लगवाने चली जाती हैं।”