प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी साइप्रस पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। सोमवार को साइप्रस की एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए। पीएम मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र पहुंचे था, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में निकोसिया परिषद की सदस्य माइकेला काइथरेओटी म्हापा पारंपरिक रूप से पैर छूकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस पल को विनम्रता से स्वीकार किया, जो दुनिया भर के देशों के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। ऐतिहासिक केंद्र निकोसिया का पुराना दीवार वाला हिस्सा है। यह अपनी किलेबंदी, पारंपरिक वास्तुकला और बाजारों के लिए प्रसिद्ध है।

#WATCH | Cyprus | Michaela Kythreoti Mhlapa, Member of Council of Nicosia, while welcoming PM Modi at the historic Centre of Nicosia, touched PM Modi’s feet as a mark of respect. The PM appreciated her for being familiar with the Indian culture. pic.twitter.com/jTyZ8HJknf

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को कश्मीरी रेशमी कालीन भेंट किया। गहरे लाल रंग के इस कालीन में हलके पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं, जिसमें पारंपरिक बेल और अन्य आकृतियां हैं। यह दो-टोन प्रभाव को दर्शाता है, जो देखने के एंगल और लाइटिंग के आधार पर रंग बदलता हुआ प्रतीत होता है। इसके कारण एक में दो अलग-अलग कालीनों का भ्रम पैदा होता है।

साइप्रस में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति निकोस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III’ से नवाजा

कश्मीरी हस्तनिर्मित रेशमी कालीन भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत की उत्कृष्ट कृतियां हैं, जिन्हें कश्मीर घाटी में कुशल कारीगरों द्वारा सदियों पुरानी हाथ से गांठ लगाने की तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। शुद्ध शहतूत रेशम से बने और प्राकृतिक रंगों से रंगे गए इन कालीनों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता- झीलों, चिनार के पेड़ों और फूलों के पैटर्न से प्रेरित कठिन डिज़ाइन हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया है। ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय साइप्रस की ओर से प्रदान किया जाने वाला नाइटहुड सम्मान है, जिसका नाम साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया था।