Aaj Ka Panchang 18 June 2025: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ प्रीति, आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की पूजा करने का विधान है। इसकी निमित्त पूजा करने से हर दुख-दर्द से निजात मिल जाती है। ए आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर चंद्रोदय का समय, ग्रह गोचर सहित अन्य जानकारी…

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी।

प्रीति योग- 18 जून सुबह 7 बजकर 40 मिनट तकआयुष्मान योग- सुबह 7 बजकर 40 मिनट से अगले दिन तकत्रिपुष्कर योग- सुबह 1 बजकर 14 मिनट से सुबह 5 बजकर 45 मिनट तकपूर्वभाद्रपदा नक्षत्र-  पूरे दिनअभिजीत मुहूर्त – नहीं हैविजय मुहूर्त – दोपहर 02:24 से दोपहर 03:25 तकगोधूलि मुहूर्त – शाम 06:22 से शाम 07:25  तकब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:04 से 05;09 तकनिशीथ काल- रात्रि 11:42 से 12:24 तकसंध्या पूजा- शाम 06:22 से 07:03 तक

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। आज काल भैरव की पूजा करने का विधान है। आज के दिन काला भैरव के साथ भगवान शिव की पूजा करने के साथ घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करने के साथ आरती करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही काल भैरव की पूजा में काला तिल, उड़द, सरसों का तेल अवश्य सम्मिलित करें।

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!!

ॐ कालभैरवाय नम:।

ॐ भयहरणं च भैरव:।

ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।

ॐ भ्रं कालभैरवाय फट्।

दुष्टमुहूर्त – 11:54:09 से 12:50 तक

राहुकाल- दोपहर  12:22  से 14:06 तकयमगण्ड- 08:10 से 09:06 तकगुलिक काल- 08:10 से 09:06 तक

सूर्योदय- सुबह 5:45 amसूर्यास्त- शाम 7:10 pm

चन्द्रोदय – 19 जून सुबह 12:29 बजेचन्द्रास्त – 19 जून को दोपहर 12:56 बजे

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें