Malavya Mahapurush Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-वैभव, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, भोग-विलास, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलता है। बता दें कि बुध इस समय मेष राशि में विराजमान है। लेकिन 29 जून को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुक्र अपनी ही राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के स्वराशि में आने से वह मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। मालव्य राजयोग को पंचमहापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है। ये योग 26 जुलाई 2025 तक बना रहेगा। ऐसे में इस राजयोग के बनने से नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ मिलने के साथ आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। आइए जानते हैं शुक्र के मालव्य राजयोग बनाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मालव्य राजयोग तब बनता है जब शुक्र कुंडली के पहले, चौथे, सातवें या दसवें केंद्र भाव में वृषभ, तुला या अपनी उच्च मीन राशि में स्थित होता है। इस राजयोग को पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है। इसके अलावा अन्य पंच महापुरुष योग क्रमश:हंस योग, रूचक योग, भद्र योग और शश योग शामिल हैं, जो  मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि के कारण बनते हैं। 

इस राशि के दूसरे भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। आप कई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।  इस राशि के जातकों के करियर में भी काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे, जिससे आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिल सकती है। फिल्म, मीडिया, कला, संगीत जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाने में सफल होंगे। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी लाभ मिल मिल सकता है।

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र गोचर करके मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ लाभ मिल सकता है। सुख-संपदा की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन या फिर गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है।  विद्यार्थियों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल हो सकता है। आप अच्छे परिणाम ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। 

इस राशि में शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। मालव्य राजयोग आपके विलासिता में वृद्धि कर सकता है। ऐसे में जीवनशैली में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वित्तीय लाभ मिल सकता है। नया घर या फिर वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-परिवार  में खुशियां आएगी। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मजबूत बन सकते हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं के अनुसार चलने से अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें