पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाने वाला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। 8 साल यानी 2017 के बाद पहली बार यह 8 टीमों का टूर्नामेंट होगा। इसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीमें नहीं दिखाई देंगी। भारत में हुआ 2023 वर्ल्ड कप से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन तय हुआ। मेजबान पाकिस्तान के अलावा 2023 वर्ल्ड कप की टॉप 7 टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई किया। वेस्टइंडीज की टीम 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वहीं श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप 2023 में टॉप 8 में नहीं रही। ऐसे में दोनों टीमें 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। आईसीसी को स्क्वाड भेजने की समयसीमा 12 जनवरी 2025 थी। भारत और पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

ग्रुप ए

भारत: घोषित किया जाना बाकी

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

पाकिस्तान: घोषित किया जाना बाकी

ग्रुप बी

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डुसेन।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाईब्रिड मॉडल में होगा। भारत के मैच यूएई में होंगे। वह सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो वे मैच भी यूएई में होंगे। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। फाइनल 9 मार्च को होगा। पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें।