Hair Removal: चेहरे से लेकर बॉडी पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कोई हेयर रिमूवल क्रीम या स्प्रे का यूज करता है। तो कोई वैक्स या लेजर ट्रीटमेंट लेता है। वहीं कुछ लोग रेजर से ही बाल हटा देते हैं। ये बाल न केवल लुक्स पर असर डालते हैं बल्कि कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी कम करते हैं।

चेहरे के अलावा हाथ-पैर, अंडर आर्म, प्राइवेट पार्ट आदि पर आने वाले बालों को हटाने के लिए हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से हेयर रिमूव करने चाहिए। अक्सर लोगों के मन में एक सवाल होता है कि चेहरे से लेकर बॉडी के सभी पार्ट्स के लिए कौन सा हेयर रिमूवल तरीका सबसे बेस्ट है। डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी।

फेशियल हेयर में चीक्स, चिन पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए आपको रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

अपर लिप्स पर हेयर रिमूव करने के लिए आपको आइब्रो की तरह वहां भी थ्रेडिंग करवानी चाहिए।

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार अंडरआर्म्स से हेयर रिमूव करवाने के लिए आपको वैक्सिंग करवानी चाहिए।

हाथ और पैर से बाल हटाने के लिए आप ट्रिमर और रेजर का इस्तेमा कर सकते हैं।

बिकनी एरिया के लिए आपको कैंची या ट्रिमर के जरिए हेयर रिमूव करने चाहिए।

परमानेंट हेयर रिमूवल के लिए आप लेजर ट्रीटमेंट ले सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर रिमूवल के लिए यह बिल्कुल सेफ तकनीक है। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें-

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।