देवेंद्र पांडे। असम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और वकील देवजीत सैकिया ने रविवार (13 जनवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव के तौर पर जय शाह की जगह ली। उन्हें निर्विरोध चुना गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ पढ़े सैकिया अगले दस महीने या पदाधिकारियों के लिए अगले दौर के चुनाव होने तक इस पद पर बने रहेंगे। एक क्रिकेटर के तौर पर सैकिया का करियर एक सीजन और चार मैच तक चला। इसमें छह पारियों में केवल 53 रन बना पाए। इसके अलावा आठ कैच लिए और एक स्टंपिंग की।
देवजीत सैकिया जल्द ही अपनी क्रिकेट की महत्वाकांक्षाओं को त्याग दिया और कानून की डिग्री के लिए दस्ताने और बल्ले को छोड़ दिया। वह 1997 में 21 साल की उम्र में अपना आखिरी रणजी मैच खेले। इसके छह साल बाद उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक में अपनी नौकरी छोड़ दी और आपराधिक और बीमा कानूनों में विशेषज्ञता के साथ गुवाहाटी हाई कोर्ट में वकालत शुरू की, लेकिन खेल से उनका नाता बना रहा।
सैकिया ने राज्य में सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट और क्लब गेम्स के साथ-साथ भारतीय वकीलों की टीमों से खेलना जारी रखा। सैकिया के करियर में बड़ा पल तब आया जब उन्होंने असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) पर आरोप लगाया कि एसोसिएशन ने धन का दुरुपयोग किया है। कई वर्षों के कानूनी लड़ाई औ आरोपों के बाद 2019 में एक नई सरकार ने एसोसिएशन को अपने अधीन कर लिया, जिसके सचिव सैकिया थे। दो साल बाद उन्हें असम का सबसे युवा एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सहपाठी सैकिया को 2019 में राज्य का सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया गया था। उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सरकार का प्रतिनिधित्व किया। क्रिकेट संघ के अलावा वह अन्य खेल निकायों के भी प्रशासन में रहे हैं। वह 115 साल पुराने गुवाहाटी टाउन क्लब के साथ-साथ गुवाहाटी स्पोर्ट्स के सचिव भी हैं। एडवेंचर के शौकीन सैकिया हार्ले डेविडसन चलाते हैं। वह नियमित रूप से मनाली-स्पीति वैली रूट पर भी जाते हैं।
2022 में देवाजीत सैकिया को बीसीसीआई का संयुक्त सचिव चुना गया। जब शाह के पद छोड़ने पर वे कार्यवाहक सचिव बने रहे। सैकिया ने भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण समय में शाह की जगह ली है। भारत की लाल गेंद वाली टीम अस्थिर है और रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की कप्तान-कोच जोड़ी सवालों के घेरे में है। सचिव के रूप में सैकिया बोर्ड के दिन-प्रतिदिन के मामलों को संभालने के अलावा टीम के चयन की देखरेख करेंगे। बीसीसीआई को नया सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष भी मिला। छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया कोषाध्यक्ष बने। उनके बारे में पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।