Patna-Gorakhpur Vande Bharat: पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रेल मंत्रालय ने एक नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 20 जून को इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का टाइमिंग क्या होगा और गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच इस ट्रेन के कितने स्टॉपेज होंगे। इसकी जानकारी रेलवे ने एक रिलीज के जरिए दी है, आइए जानते हैं…
रेलवे की रिलीज में कहा गया है कि संख्या 2025/सीएचजी/16/ईसीआर/56 बोर्ड के संदेश (सीसी-108/2025) के तहत में, रेल मंत्रालय गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलाने को मंजूरी देता है। गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस गोरखपुर से शुरू होगी और रास्ते में कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर पर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन 6.24 बजे कप्तानगंज, 7.30 बजे बगहा, 8.3 बजे नरकटियागंज, 8.35 बजे बेतिया, 8.50 बजे सगौली, 9.8 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.50 बजे मुजफ्फरपुर, 11.40 बजे हाजीपुर और 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। अनिल अंबानी की इस कंपनी का कमाल!
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से शुरू होगी और रास्ते में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज पर रुकते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से दोपहर 3.30 बजे चलेगी। वहीं 4.8 बजे हाजीपुर , 5 बजे मुजफ्फरपुर, 6.23 बजे मोतिहारी, 6.43 बजे सगौली, 7 बजे बेतिया, 7.33 बजे नरकटियागंज, 8.2 बजे बगहा, 9.38 बजे कप्तानगंज और गोरखपुर 10.30 बजे पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर नई वंदे भारत के ट्रेन की शुरुआत करेंगे।