Shani Mangal Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल ग्रह में से एक माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं और साढ़े साती और ढैय्या का हक उनके पास है। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। जहां पर रहकर वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर अपनी विशेष दृष्टि डालते रहेंगे। ऐसे ही 20 जून को सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर शनि मंगल के साथ 150 डिग्री पर होंगे। इस कोणीय अवस्था में वह षडाष्टक नामक योग का निर्माण करने वाले हैं। इस योग को बहुत ही खतरनाक योग में से एक माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में संकट आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा संभलकर…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है, तो मंगल सिंह राशि में है और वह केतु के साथ युति करके खतरनाक योग बना ही रहे हैं। ऐसे में शनि के साथ षडाष्टक योग बनाना कई राशियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

इस राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग अनुकूल नहीं साबित होगा। इस राशि में मंगल पंचम और शनि द्वादश भाव में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर मंगल की केतु के साथ युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में भी थोड़ा सा सतर्क रहें। आपसे किसी बात पर सहकर्मियों या फिर वरिष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है।

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि और मंगल का षडाष्टक योग कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस राशि के जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल के ऊपर राहु और केतु का प्रभाव होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में समस्याएं आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता के सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अच्छे सो सोच-विचार कर लें, क्योंकि इससे आपको धन हानि हो सकती है। कर्ज बढ़ सकता है। बिजली से संबंधित काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

इस राशि के लग्न भाव में शनि और छठे भाव में मंगल विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की परेशानी से आप तनाव में आ सकता है। छोटे-छोटे काम में अड़चने आ सकती है। बेकार के खर्च बढ़ेंगे। ऐसे में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर एकदम सजग रहें। खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहें।

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें