Today Horoscope 19 June 2025 LIVE: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तराभाद्रपद, रेवती नक्षत्र के साथ सौभाग्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों -नक्षत्रों की बात करें, तो ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है, जिससे वह गुरु और बुध के साथ युति करते त्रिग्रही, बुधादित्य से लेकर गुरु आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही आज चंद्रमा मीन राशि में होकर गुरु बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग और शनि के साथ विष योग का निर्माण कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों को किस्मत का साथ दिला सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई योग मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल, दैनिक पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समेत अन्य जानकारी… 

देवताओं के गुरु बृहस्पति ने बनाया शक्तिशाली योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, खूब कमाएंगे दौलत-शोहरत

राहुकाल- 02:07 पी एम से 03:52 पी एम

यमगण्ड- 05:23 ए एम से 07:08 ए एम

आडल योग- 05:23 ए एम से 11:17 पी एम

विडाल योग- 11:17 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20

गुलिक काल- 08:53 ए एम से 10:38 ए एम

पंचक- पूरे दिन

अभिजित मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:50 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:42 पी एम से 03:38 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:20 पी एम से 07:40 पी एम

अमृत काल- 06:42 पी एम से 08:13 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:17 पी एम से पूरे दिन।