Bollywood Yoga Celebrities, International Yoga Day 2025 Updates: जब हेल्दी लाइफस्टाइल की बात आती है तो बॉलीवुड सेलेब्स का जिक्र जरूर होता है। एक्टर्स का बिजी शेड्यूल उनकी हेल्थ पर असर डाल सकता है, लेकिन कई स्टार्स योग से खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस जिनका मां बनने के बाद काफी ज्यादा वजन बढ़ गया, उन्होंने भी योग का सहारा लेकर खुद को फिट बना लिया। इनमें करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। सेलेब्स और उनके योग की आदत से जुड़ी अपडेट के लिए यहां बने रहिए…
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा नए लुक में नजर आए हैं और उनके इस लुक ने फैंस को चौंका दिया। साथ ही फैंस अब उनके कमबैक की डिमांड कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर योग दिवस के खास मौके पर समुंद्र किनारे योग करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
करीना कपूर भी खुद को योग से फिट रखती हैं और आज उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर योग करते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि ये डेली रूटीन से कई ज्यादा है।
निमरत कौर ने अपने प्रशंसकों को योग की अपनी दिनचर्या की झलक दिखाते हुए प्रकृति का आनंद लिया। उनके संतुलन और लचीलेपन ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। “योग क्रिया में कौशल है। योग केवल आसन नहीं है; यह पदार्थ पर मन की शक्ति है। केवल लचीलापन नहीं, बल्कि ध्यान। भारत का प्राचीन वैदिक ज्ञान दुनिया भर में मानवता को सांस, शरीर और अस्तित्व के संतुलन का उपहार देता है,” उन्होंने कैप्शन दिया।
https://www.instagram.com/p/DLJiMMryjB3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8c8be595-378f-4f51-8544-8a170d9659b2
हर कोई योगा डे पर योग करते हुए अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर रहा है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने भी इस्टाग्राम स्टोरी पर योगा डे पोस्ट शेयर किया है।
योग गुरु शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, “
जब हमारे पास किसी चीज़ का सिर्फ़ एक हिस्सा होता है, तो हमें उसका महत्व समझना चाहिए। इस साल की थीम है योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए। संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। स्वास्थ्य। आइए इसका महत्व समझें, इसे अर्जित करें और इसे सिर्फ़ अपने लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए संरक्षित करें।”
https://www.instagram.com/reel/DLJj393oMEw/?igsh=aHJyNG14Mm94c3Vk
योगा दिवस पर मलाइका अरोड़ा ने योग करते हुए वीडियो शेयर किया है और इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा है कि योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है। ये जीवन भर के लिए है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें और शांति और कृतज्ञता के साथ समाप्त करें।
https://www.instagram.com/reel/DLJedMmqZyP/?igsh=OGNreGxleWFhNWRs
करण सिंह ग्रोवर के लिए फिटनेस सिर्फ़ शारीरिक प्रशिक्षण से कहीं बढ़कर है, यह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी है। जहां वे अपनी पावर ट्रेनिंग और हार्ट रिलेटेड दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं, वहीं वे अपनी फिटनेस व्यवस्था में योग को भी प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में, उन्होंने शीर्षासन करने का एक वीडियो शेयर किया और इसके फ़ायदों के बारे में भी बताया – “मन को शांत करता है, तनाव और अवसाद को कम करता है, पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों को सक्रिय करता है, लसीका तंत्र को उत्तेजित करता है, ऊपरी शरीर, रीढ़ और कोर को मज़बूत करता है, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है, पेट के अंगों को उत्तेजित और मज़बूत करता है, पाचन को बढ़ावा देता है, रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है, सिरदर्द को रोकता है”
https://www.instagram.com/reel/DK9ZFEcoaJa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5c622afe-f356-4acc-8222-7dc25b98f393
मिलिंद सोमन दशकों से फिटनेस आइकन रहे हैं। मॉडल हमेशा एक सरल और स्वस्थ जीवन शैली में अपने विश्वास के बारे में मुखर रहे हैं और उन्होंने अपनी उम्र में फिटनेस को फिर से परिभाषित किया है जिसने सभी को प्रभावित किया है। वो शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग आसन करने के अपने दृढ़ विश्वास को दिखाते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं।
https://www.instagram.com/p/DJ_5hxgSq-g/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9f5f1b16-5466-4a52-a17a-3e4d3cc57889
शिल्पा शेट्टी का नाम आते ही उनकी फिटनेस का जिक्र होने लगता है, वो खुद एक योग गुरु हैं जिनकी मेडिटेशन की पूरी एक सीरीज भी आ चुकी है। शिल्पा ने भी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी वेट गेन किया था, लेकिन योग से उन्होंने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
https://www.instagram.com/reel/DIIgGjYN2M4/?igsh=MXlxcDM2cWoyd284
मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में खुद को फिट रखती हैं और उनकी फिटनेस की चर्चा हर तरफ होती है। उनके लिए योग और वर्कआउट सबसे पहले आता है और वो इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लाखों लोगों को इंस्पायर करती हैं।
https://www.instagram.com/reel/DB7rT1MKpmi/?utm_source=ig_embed&ig_rid=662f1408-0bf3-4f1d-8034-39aeae853280
करीना कपूर बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो दो बेटों की मां हैं और दोनों प्रेग्नेंसी में करीना ने काफी वेट गेन किया था, मगर वर्कआउट और योग से उन्होंने खुद को फिर फिट कर लिया। उनके फिटनेस कोच ने भी उनकी डेडिकेशन की तारीफ की थी। उन्होंने क्या कहा था, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
https://www.instagram.com/p/C5vEEm_SaLa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ac8d6c08-2781-43fb-bb73-2d24cfd5211c
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुरीमा तुली भी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और फिटनेस को प्राथमिकता देती हैं। शूटिंग शेड्यूल के बावजूद वो एक दिन भी योग करना नहीं भूलतीं। चाहे वो आउटडोर एक्टिविटीज हो या कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज या योगा, दिवा हमेशा अपने वर्कआउट रूटीन में इसे शामिल करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे विशेष दिन के लिए, उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि उनके मुताबिक योग भारत की तरफ से दुनिया के लिए सबसे बेहतरीन तोहफा है।
https://www.instagram.com/reel/DLEYWNcIuCe/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3e39d4b0-2844-458f-bf02-2267edb945fc