International yoga day 2025: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से दौड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों के पास अपने लिए टाइम ही नहीं होता है। इसका नतीजा ये निकलता है कि कोई पीठ दर्द से परेशान रहता है तो किसी को तनाव या चिंता सताती है। अगर आप भी इस दौर से गुजर रहे हैं तो आपको रोजाना की दिनचर्या में से थोड़ा टाइम अपने लिए निकालकर योगासन करने चाहिए। इससे न केवल आप पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं बल्कि तनाव और चिंता को काफूर कर सकते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट विकास दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

फिजियोथेरेपिस्ट विकास दुबे ने बताया कि बालासन करने से पीठ दर्द की समस्या दूर होती है। इसे चाइल्ड पोज या चाइल्ड योग के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही दिमाग भी शांत होता है। चिंता, अवसाद, टेंशन, तनाव सभी चीजों में आराम मिलता है। आइए जानते से इसे करने का सही तरीका।

सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठें। इस दौरान अपनी कमर बिल्कुल सीधी रखें। दोनों हाथों को सिर की सीध में ऊपर की ओर लेकर जाएं। ध्यान रखें कि दोनों हाथों को मिलाए नहीं। सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ जाएं। हथेलियां जमीन की तरफ लेकर जाएं। सिर को जमीन पर रखें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें। दोबारा से इसे दोहराएं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें-International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने की ये है रोचक वजह, यहां जानिए इतिहास, थीम और खास बातें

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।