भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और स्थानीय भाषाओं के बजाय अंग्रेजी सीखने को प्रोत्साहित करने के कांग्रेस नेता के इरादों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जहां रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और अरब देश अपनी भाषा पर गर्व करते हैं। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अंग्रेजी पर गुलामों की तरह गर्व करते हैं।
बीजेपी के नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘राहुल गांधी आपका खोजी सलाहकार आपको बर्बाद करने पर उतारू है, यह आपके पिता के द्वारा देश को दिया शिक्षा नीति 1986 का है, इसमें आपके पिता हिंदी को बढ़ावा देने,संस्कृत भाषा को सिखाने व क्षेत्रीय भाषाओं में अंग्रेजी से अनुवाद करने का वादा देश से कर रहे हैं। यही शिक्षा नीति लगभग अभी चल रही है, क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भी विद्यार्थी बढ़े इसमें बदलाव अभी प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में किया है, रुस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, अरब देश, जापान, कोरिया सभी को अपनी भाषा पर गर्व है और वह विकसित है। आप गुलामों की तरह अंग्रेजी पर क्यों गर्व करते हैं। हमें तो संथाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगला, मलयालम, हिंदी, संस्कृत पर गर्व है।’
राहुल गांधी जी @RahulGandhi आपका खोजी सलाहकार आपको बर्बाद करने पर उतारू है,यह आपके पिताजी के द्वारा देश को दिया शिक्षा नीति 1986 का है,इसमें आपके पिताजी हिंदी को बढ़ावा देने,संस्कृत भाषा को सिखाने तथा क्षेत्रीय भाषाओं में अंग्रेज़ी से अनुवाद करने का वादा देश से कर रहे हैं ।यही… https://t.co/jqSVxr5dG7 pic.twitter.com/nAy3OFwRaa
गुजरात में नई टीम के भरोसे BJP को हरा पाएंगे राहुल गांधी
दुबे ने राहुल गांधी के पोस्ट पर जवाब दिया है। इसमें उन्होंने लोगों, खासकर वंचित पृष्ठभूमि के लोगों के लिए अंग्रेजी सीखने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अंग्रेजी सीखना समानता और ज्यादा रोजगार के अवसरों की दिशा में एक कदम हो सकता है। यह बीजेपी-आरएसएस नहीं चाहता है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह अंग्रेजी बांध नहीं है, यह एक पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं है, यह शक्ति है। अंग्रेजी कोई जंजीर नहीं है। यह जंजीरों को तोड़ने का एक उपकरण है। बीजेपी-आरएसएस नहीं चाहते कि भारत के गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें – क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें और समान बनें।’
कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा, ‘आज की दुनिया में, अंग्रेजी आपकी मातृभाषा जितनी ही महत्वपूर्ण है। यह रोजगार देगी और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा, संस्कृति, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखाना है। यह एक ऐसे भारत का मार्ग है जो दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, जो हर बच्चे को समान अवसर देता है।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…