India vs England 1st Test Match Scorecard, IND vs ENG LIVE Cricket Score: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (20 जून) से खेला जा रहा है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविवार (22 जून) का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। बढ़त 96 रन की हुई।
IND vs ENG 1st Test Day 2 Highlights
केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट बदौलत टी ब्रेक से पहले इंग्लैंड की टीम 100.4 ओवर में 465 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को 6 रन की बढ़त मिली।
इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए। बेन डकेट ने 62, जेमी स्मिथ ने 40, क्रिस वोक्स ने 38, जो रूट ने 28, ब्रायडन कार्स ने 22, बेन स्टोक्स ने 20, जोश टंग ने 11 और जैक क्रॉली ने 4 विकेट लिए। शोएब बशीर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। सिराज ने 27 ओवर में 122 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर में 128 रन दिए। रविंद्र जडेजा ने 23 ओवर में 68 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने 6 ओवर में 38 रन दिए।
भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 471 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत 262 रन से आगे। ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। बेन डकेट 62 और जो रूट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जैक क्रॉली 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने तीनों विकेट लिए।
लीड्स में बारिश के कारण तीसरे दिन के आखिरी सत्र में मैच रुक गया है। भारत ने दूसरी पारी में 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। बढ़त 96 रन की हुई। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।
बेन स्टोक्स ने साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। भारत का स्कोर 20.5 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन। बढ़त 88 रन की हुई। केएल राहुल 46 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बनाए। 63 रन की बढ़त हुई। केएल राहुल 35 और साई सुदर्शन 17 रन बनाकर क्रीज पर। 41 रन की बढ़च हुई।
भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए। बढ़त 33 रन की हुई। साई सुदर्शन 10 और केएल राहुल 12 रन बनाकर क्रीज पर। 11 रन की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन। 22 रन से आगे। साई सुदर्शन नए बल्लेबाज हैं।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत का नोबॉल से खाता खुला। भारत 7 रन से आगे।
जसप्रीत बुमराह ने जोश टंग को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। इंग्लैंड ने 100.4 ओवर में 465 रन बनाए। भारत 6 रन से आगे। शोएब बशीर 1 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके।
क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 38 रन बनाए।। जोश टंग 7 रन बनाकर क्रीज पर। शोएब बशीर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 98.5 ओवर में 9 विकेट पर 460 रन बनाए। भारत 11 रन से आगे।
मोहम्मद सिराज ने ब्रायडन कार्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। क्रिस वोक्स 38 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 94.5 ओवर में 8 विकेट पर 453 रन बनाए। भारत 18 रन से आगे।
इंग्लैंड ने 94 ओवर में 7 विकेट पर 448 रन बनाए। भारत 23 रन से आगे। क्रिस वोक्स 37 और ब्रायडन कार्स 18 रन बनाकर क्रीज पर। 40 गेंद पर 50 रन की साझेदारी हुई।
हैरी ब्रूक को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 99 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 87.4 ओवर में 7 विकेट पर 398 रन। भारत 73 रन से आगे। ब्रायडन कार्स नए बल्लेबाज हैं। क्रिस वोक्स 9 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने नई गेंद ले ली है। रविंद्र जडेजा की जगह जसप्रीत बुमराह अटैक पर। क्रिस वोक्स बल्लेबाज हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने शानदार फील्डिंग की। बाउंड्री से बाहर जाने से पहले गेंद साई सुदर्शन के पास फेंक दी। इंग्लैंड का स्कोर 79.3 ओवर में 6 विकेट पर 349 रन। भारत 122 रन से आगे। हैरी ब्रूक 68 और क्रिस वोक्स नए बल्लेबाज हैं।
लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने 78 ओवर में 5 विकेट पर 335 रन बनाए। भारत 136 रन से आगे। हैरी ब्रूक 60 और जेमी स्मिथ 34 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 8 रन बने।
लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 77 ओवर में 5 विकेट पर 327 रन बनाए। भारत 144 रन से आगे। जेमी स्मिथ 29 और हैरी ब्रूक 57 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी। ओली पोप 106 और बेन स्टोक्स 20 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट लिए। इंग्लैंड ने इस सत्र में 118 रन बनाए।
हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 51 रन बनाकर क्रीज पर। जेमी स्मिथ 20 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 72.1 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन। भारत के पास 165 रन की बढ़त।
इंग्लैंड ने 70 ओवर में 5 विकेट पर 294 रन बनाए। भारत 177 रन से आगे। जेमी स्मिथ 13 और हैरी ब्रूक 46 रन बनाकर क्रीज पर। 18 रन की साझेदारी।
बेन स्टोक्स को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। इंग्लैंड ने 64.5 ओवर में 5 विकेट पर 276 रन बनाए। भारत 195 रन से आगे। जेमी स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड ने 63 ओवर में 4 विकेट पर 268 रन बनाए। भारत के पास 203 रन का बढ़त। हैरी ब्रूक 35 और बेन स्टोक्स 18 रन बनाकर क्रीज पर। 43 रन की साझेदारी।
इंग्लैंड ने 57 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। भारत के पास 227 रन की बढ़त। हैरी ब्रूक 26 और बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर क्रीज पर। 19 रन की साझेदारी हुई।
ओली पोप को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 137 गेंद पर 106 रन बनाए। इंग्लैंड ने 51.1 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। भारत के पास 246 रन की बढ़त। बेन स्टोक्स नए बल्लेबाज हैं। हैरी ब्रूक 10 रन बनाकर क्रीज पर।
लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। हैरी ब्रूक ने आखिरी 2 गेंदों पर छक्का जड़ा। हैरी ब्रूक 10 और ओली पोप 101 रन बनाकर क्रीज पर।
लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड लॉरेंस को श्रद्धांजलि दी गई।
लीड्स में तीसरे दिन बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है और परिस्थितियां एक बार फिर सीम गेंदबाजी के लिए अनुकूल होंगी।
लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह पर निगाहें होंगी। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी उनको सपोर्ट करना होगा।