India vs England 1st Test Match Scorecard, IND vs ENG LIVE Cricket Score: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स के हेडिंग्ले में शुक्रवार (20 जून) से खेला जा रहा है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5वें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने हैं। भारत को 10 विकेट चाहिए।

IND vs ENG 1st Test Day 4 Highlights

371 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने 21 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 9 और जैक क्रॉली 12 रन बनाकर क्रीज पर। इससे पहले केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक की मदद से भारतीय टीम ने 364 रन बनाए। पहली पारी में उसने 471 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 350 रन बनाए।

इंग्लैंड ने 370 से ज्यादा का टारगेट सिर्फ 1 बार इंग्लैंड ने हासिल किया है। बर्मिंघम में 2022 में भारत के खिलाफ ही 378 रन का टारगेट हासिल किया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल 8 बार 370 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड है। जुलाई 1948 में उसने 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

2022 के बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। चौथे दिन इंग्लैंड ने 57 ओवर में 3 विकेट पर 259 रन बनाए थे 5वें दिन विकेट ही नहीं गिरा। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतक बनाए। …अधिक जानकारी

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल 8 बार 370 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड है। जुलाई 1948 में उसने 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने 370 से ज्यादा का टारगेट सिर्फ 1 बार इंग्लैंड ने हासिल किया है। बर्मिंघम में 2022 में भारत के खिलाफ ही 378 रन का टारगेट हासिल किया था।

नमस्कार! भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट के 5वें दिन के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। लीड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। इंग्लैंड 350 रन तो भारत को च 10 विकेट चाहिए। यहां आपको भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के अलावा खेल जगत जुड़ी अन्य जानकारी मिलती रहेगी।