बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित तौर पर यह वीडियो जमुई जिले का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बैठी है और एक युवक उसकी मांग में सिंदूर भर रहा है। इसके बाद महिला एक लोकल रिपोर्टर से बात कर रही है औऱ सवालों को जवाब दे रही है। वह कहती है कि अब यही मेरे सबकुछ हैं, यही मेरे पति है।
कथित तौर पर महिला ने रिश्ते में भतीजा लगने वाले शख्स से शादी की है, इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। इस वीडियो की जनसत्ता पु्ष्टि नहीं करता है। बता दें कि यह वीडियो मंदिर का बताया जा रहा है, पास में ही महिला के पति औऱ बेटी भी मौजूद हैं। महिला ने अपनी बेटी को पति के हवाले कर दिया है। घटना मामला टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव का है।
नोएडा कॉलेज की छात्रा ने Farewell में किया ऐसा Dance, Viral Video देख लोगों ने शर्म से झुका लीं आंखें, कई का फूट पड़ा गुस्सा
#बिहार फिर कलंकित हुआ एक मां बेटे का रिश्ता।जमुई जिले के सिकेरिया गांव में 24 वर्षीय महिला आयुषी कुमारी ने अपने पति और तीन साल की बेटी को छोड़कर पति के भतीजे सचिन दुबे से मंदिर में विवाह कर लिया। बताया गया कि दोनों के बीच एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।पति से मतभेद और… pic.twitter.com/MBNUxFXcSk
महिला का नाम आयुषी है, 2021 में उसकी शादी विशाल दूबे के साथ हुई थी। दोनों की चार साल की एक बेटी भी है। शादी के कुछ सालों बाद आयुषी की दोस्ती सचिन दुबे नामक एक लड़के से हुई। रिश्ते में सचिन उसका भतीजा लगता है। दोनों सोशल मीडिया पर बात करने लगे और फिर मिलने लगे। दोनों का रिश्ता लगभग दो सालों तक चला, बाद में परजन ने दोनों को समझाया मगर वे नहीं माने। कुछ दिनों पहले ही दोनों कहीं चले गए और लौटकर गांव के ही मंदिर में शादी कर ली। महिला के पहले पति ने भी इस शादी से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
महिला ने अपने पहले पति पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है, औऱ बेटी भी पति के पास ही रहेगी। सचिन का कहना है कि वह अपनी पत्नी को अब हर खुशी देना चाहता है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार का कहना है कि पहले पति ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी हालांकि मामला कुछ औऱ निकला है। हालांकि गांव के लोगों ने इस शादी को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
पति को झूठ बोलकर होटल में भांजे संग थी मामी, तभी दोनों को मिली ऐसी खबर, एक साथ खा लिया जहर