Sashiaditya Raj Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 जून को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से देवताओं गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य देव स्थित हैं।
12 घंटे बाद बनने जा रहा पावरफुल ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, अचानक धनलाभ के योग
ऐसे में सूर्य के साथ युति करके चंद्रमा शशि आदित्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
आप लोगों के लिए शशि आदित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नई शुरुआत या पर्सनल ब्रांडिंग के लिए सही समय है। आपकी बातचीत में भावनात्मक गहराई आएगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। यह राजयोग रचनात्मक प्रोजेक्ट्स, जैसे लेखन, कला, या शिक्षण के लिए शुभ है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शशि आदित्य राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही यह समय बिजनेस डील्स, सोशल नेटवर्किंग या ग्रुप प्रोजेक्ट्स के लिए शुभ है। आपकी रचनात्मक योजनाएं सफल होंगी और रात में मीटिंग्स या ऑनलाइन एक्टिविटीज से फायदा होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
आप लोगों के लिए शशि आदित्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे और नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय शानदार है। वहीं इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस दौरान स्टडी, ट्रैवल प्लान्स, या लेखन से जुड़े कामों में प्रगति होगी। आपकी बुद्धि भावनात्मक और रचनात्मक होगी।