Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 24 जून की रात को चंद्रमा ग्रह मिथुन राशि में संचऱण करने जा रहे हैं और वहां गुरु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थआन पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही आपको पद और प्रतिष्ठा का फायदा मिलेगा और सामाजिक दायरे में भी विस्तार होगा। आप जिन भी कार्यों में हाथ डालेंगे, उनके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी।
क्या कोई संत किसी व्यक्ति के मन की बात या भूत, भविष्य के बारे में बता सकता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये उत्तर
गजकेसरी राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगेष साथ ही शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
गजकेसरी राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह रजयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों के निवेश के लिए यह उचित समय है। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही इस समय शेयर ,सट्टा में लाभ हो सकता है।