इन दिनों मौसम ने हाल बेहाल कर रखा है। उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान है। वहीं कुछ दिनों बाद मानसून दस्तक दे देगा। उमस भरी गर्मी या बारिश में अगर आप बाहर टहलने नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपको 5 KM की वॉक के बराबर फायदा मिलेगा। यानी आप बाहर टहले बगैर ही घर में ही 5 किलोमीटर टहलने जितने फायदे पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

जिस योगासन को करने से शरीर को 5 किलोमीटर चलने के बराबर लाभ मिलता है उसका नाम है उत्कटासन। इस योग को करने से कई तरह से शरीर को फायदे मिलते हैं। इसे कुर्सी मुद्रा या चेयर पोज भी कहते हैं। इससे शरीर को उतने ही लाभ मिलते हैं जितने 30 मिनट या 5 किलोमीटर वॉक करने से मिलते हैं।

इसे करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और वजन घटने लगता है।यह योगासन करने से कंधे, घुटने, पेट, कूल्हे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही पाचन सही रहता है।जिन लोगों को अक्सर पैर में दर्द या एड़ी में दिक्कत रहती है उन्हें ये योगासन जरूर करने चाहिए।

यह आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर सांस लेते हुए अपने हाथों की सीधी हथेलियों को एक-दूसरे को छूते हुए सिर के ऊपर उठाएं। इस दौरान अपने पैरों को एक साथ रखें। फिर सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों को मोड़ें। इस दौरान सीधा बैठने की कोशिश करें। अपनी आंखें सामने की वस्तु पर रखें। यह प्रक्रिया करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने एक साथ हों और पैर फर्श पर सपाट हों। सांस लेने और छोड़ने के चक्र के 3-4 राउंड तक इसी स्थिति में रहें। इस दौरान पेट, कंधे और छाती की मांसपेशियों पर खास ध्यान दें और इसके बाद सांस अंदर लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। अपने हाथ को बगल में कर लें फिर थोड़ा थमकर इसे 2-3 राउंड के लिए दोहराएं।