Best facial exercises: बढ़ती उम्र को रोकना किसी के हाथ में नहीं है। लेकिन हेल्दी डाइट, बैलेंस लाइफस्टाइल, स्किन केयर और एक्सरसाइज के जरिए उम्र के असर को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपके गाल लटकने लगे हैं और स्किन ढीली होने लगी है या चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी है तो आपको फेस एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको काफी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। डायटीशियन रमिता कौर ने अपने सोशल सोशल मीडिया अकाउंट पर फेस एक्सरसाइज की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इससे स्किन पर रिंकल्स कम होते हैं। फेस की स्किन टाइट होती है।

बैलून पोज करने के लिए सबसे पहले किसी जगह पर आराम से बैठ जाएं। फिर अपने मुंह पर दो उंगलियां रखें। अब मुंह को बाहर से दबा कर रखे और मुंह के अंदर हवा भरकर दबाव बनाएं। आपके ये प्रक्रिया करीब एक मिनट तक करनी है। इसे करने से आपकी चेहरे की ढीली स्किन टाइट होने लगेगी।

आंखों के आसपास आए रिंकल्स को दूर करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको वी पोज करना चाहिए। इससे करने के लिए इंडेक्‍स और मिडिल फिंगर से वी का शेप बनाएं। इसके बाद उंगलियों को आंखों के नीचे रखें। इन्हें ऐसे रखना है कि वी शेप बने। फिर आंखों पर हल्का दवाब डालते हुए स्ट्रेच करें। नजरों को आकाश की तरफ देखने की कोशिश करें। करीब एक मिनट तक इसी पोज में रहें।

गालों को टाइट करने के लिए आपको रोजाना चीक प्‍लम्‍प‍िंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसे करने से चेहरे स्पेशली गालों की स्किन मजबूत होती हैं। इससे गाल उभरे हुए नजर आते हैं। इसके करने के लिए मुस्कुराएं। होंठों को जितना चौड़ा कर सकते हैं उतना कीजिए। चीक की मसल्स को ऊपर की तरफ लिफ्ट करने की कोशिश करें। करीब 2 मिनट ऐसा करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।