Cockroach bhagane ka Tarika: बारिश के दिनों में कीड़े-मकौड़ों का आतंक बढ़ जाता है। कभी किचन में तो कभी बाथरूम में कॉकरोच तो आए दिन घूमते दिख जाते हैं। यूं तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के स्प्रे आते हैं। लेकिन अगर आप कॉकरोच भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 10 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से न केवल कॉकरोच भगा जाएंगे बल्कि छोटे-मोटे कीड़े-मकौड़े से भी आप निजात पा लेंगे।

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च को पानी में उबालकर एक तेज़ गंध वाला स्प्रे बनाएं। इन सामग्रियों की तीखी सुगंध तिलचट्टों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

अमोनिया को पानी में मिलाकर फर्श, काउंटरटॉप और अन्य सतहों को साफ करें। इससे आपका घर कीटाणुरहित होता है बल्कि बारिश में घर से आनी वाले सीलन की बदबू भी दूर हो जाएगी। यह कॉकरोचों को अंदर आने से रोकेगा।

बेकिंग सोडा और चीनी घर से आप स्प्रे बनाएं। दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं। उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच होने की संभावना है।

बोरिक एसिड को कॉकरोच के घरेलू उपचारों में से सबसे प्रभावी माना जाता है। बेहतरीन प्रभाव के लिए कोनों और फर्श पर इस पाउडर की थोड़ी मात्रा छिड़कें, फिर इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि कॉकरोच इसके संपर्क में न आ जाएं।

तेजपत्ता की तेज़ गंध तिलचट्टों को नापसंद होती है। पत्तों को कुचलकर उन जगहों पर बिखेर दें जहां तिलचट्टे मौजूद हों, इससे वे प्रभावी रूप से दूर रहेंगे।

नीम के तेल या पाउडर से कॉकरोच नष्ट हो जाते हैं। इसे तेल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ थोड़ी मात्रा में नीम का तेल मिलाएं और इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहां ये कीट देखे गए हैं।

साबुन और पानी का एक साधारण घोल कॉकरोचों को संपर्क में आते ही मारने का एक कारगर तरीका हो सकता है। जब इसे सीधे कॉकरोचों पर छिड़का जाता है, तो साबुन उनके शरीर पर जम जाता है और उनके सांस लेने के छिद्र बंद हो जाते हैं। इससे कॉकरोच मर जाते हैं।

नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो कॉकरोचों को अप्रिय होता है। नींबू के रस और पानी के घोल से सतहों को पोंछने से आप न केवल उस क्षेत्र को साफ करते हैं बल्कि एक प्राकृतिक अवरोध भी बनाते हैं।

फ़ैब्रिक सॉफ़्नर में ऐसे रसायन होते हैं जो कॉकरोचों के श्वसन छिद्रों को बंद कर सकते हैं, जिससे दम घुट सकता है। फ़ैब्रिक सॉफ़्नर को पानी में मिलाकर सीधे कॉकरोचों पर छिड़कने से वे संपर्क में आते ही मर सकते हैं।

एक जार में पेट्रोलियम जेली लगाएं और उसमें ब्रेड या फल जैसा चारा रखें। कॉकरोच अंदर चढ़ तो जाते हैं, लेकिन चिपचिपी सतह के कारण बाहर नहीं निकल पाते।