पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने नाम के साथ जुड़े उपनाम ‘कैप्टन कूल’ को ट्रेडमार्क कराने की कोशिश की है। अब इस पर कानूनी जांच चल रही है। एक कानून फर्म KAnalysis Attorneys at Law ने धोनी के आवेदन के खिलाफ आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि इसमें कई गलतियां हैं, धोनी ने पहले इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं दिया और यह शब्द बहुत आम है।
धोनी ने यह आवेदन जून 2023 में किया था। जून 2025 में कोलकाता के ट्रेडमार्क दफ्तर ने इसे मंजूर कर लिया और 16 जून 2025 को ट्रेडमार्क जर्नल में छाप दिया। नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या संस्था इसके खिलाफ छपने के 120 दिन के भीतर आपत्ति कर सकता है।
वैसे, धोनी सिर्फ ‘कैप्टन कूल’ ही नहीं, बल्कि इनवेस्टमेंट के भी किंग हैं। आज हम आपको बताएंगे उनके शानदार इनवेस्टमेंट्स, उनका सपनों जैसा घर और उनकी जबरदस्त कारों के बारे में भी, आइए जानते हैं…
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार क्रिकेट और समझदारी से किए गए बिजनेस से बहुत बड़ी दौलत बनाई है। धोनी की कुल संपत्ति करीब 1040 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई में उनका सालाना वेतन भी शामिल है, जो करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन से होने वाली इनकम करीब 27 मिलियन डॉलर हैं।
एमएस धोनी के पास रांची में एक बहुत ही खूबसूरत प्रॉपटी है। इसे “कैलाशपति” कहा जाता है। यह रांची के रिंग रोड पर है और करीब 7 एकड़ में फैली हुई है।
– जिम
– स्विमिंग पूल
– क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट
– हरा-भरा बगीचा
यह जगह शहर की भीड़-भाड़ से दूर, बहुत सुकून देती है। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, धोनी का एक और शानदार घर देहरादून में भी है, जिसकी कीमत करीब 17.8 करोड़ रुपये है।
एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट नहीं खेलते हैं, उन्होंने कई सारे निवेश भी किए है। वह मशहूर ब्रांड Seven के बड़े हिस्सेदार हैं, जिससे उनका नाम फैशन और फिटनेस की दुनिया में भी जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, उनका स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (SportsFit World Pvt. Ltd.) में भी अच्छा खासा योगदान है, जो पूरे देश में करीब 200 जिम चलाता है और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करता है।
धोनी ने कई और कंपनियों में भी निवेश किया है, जैसे कि रीति ग्रुप (Riti Group), खाताबुक (Khatabook) और 7इंकब्रूज (7InkBrews) , जिससे उनकी कमाई के नए रास्ते खुले हैं। उनके पास अपने शहर रांची में ‘Mahi Residency’ नाम का एक होटल भी है। धोनी कई खेल टीमों के भी मालिक हैं, जैसे कि फुटबॉल की Chennaiyin FC, हॉकी की Ranchi Rays, और मोटरस्पोर्ट्स की Mahi Racing Team India।
2019 में धोनी की पत्नी, साक्षी सिंह धोनी, ने Dhoni Entertainment Pvt. Ltd. (DEPL) नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। हाल ही में इस कंपनी ने अपनी पहली फिल्म “Let’s Get Married” की घोषणा की, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक रमेश थमिलमणि (Ramesh Thamilamani) ने किया है।
अनिल अंबानी की सबसे नायाब चीज! कंगाल होने पर भी इसे नहीं बेचा, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
एमएस धोनी के कार और बाइक्स के कलेक्शन ने कई बार सुर्खियों बटौरी है। धोनी के कार कलेक्शन में हमर एच2 (Hummer H2) , ऑडीQ7 (AudiQ7), लैंड रोवर (Land Rover), फेरारी 599GTO (Ferrari 599GTO), निसानजोंगा (NissanJonga), मर्सिडीज बेंज GLE (mercedes Benz GLE), रोल्स रॉयस सिल्वर रेथII (Rolls Royas Silver WraithII) जैसी कारें हैं।
वही, अगर हम उनकी बाइक कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कावासाकी निंजा एच2 (Kawasaki Ninja H2), हार्ले डेविसन फैटबॉय (Harley Davison FatBoy), डुकाटी 1098 (Ducati 1098) और यामाहा आरडी 350 (Yamaha RD 350) जैसी बाइक्स का कलेक्शन है।