Asit Modi On Gurucharan Singh: छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कई स्टार्स ने इस शो को अलविदा कह दिया और शो से बाहर होने के बाद मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, गुरुचरण सिंह ने भी असित मोदी पर पेमेंट रोकने का आरोप लगाया था। इन खबरों के आने के बाद निर्माता ने इसका खंडन कर दिया था और अब एक बार फिर से उन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। साथ ही यह भी बताया है कि ‘सोढ़ी’ ने क्यों शो छोड़ा था।
दरअसल, गुरुचरण सिंह इस समय चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद एक्टर की दोस्त ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्टर ने अपनी मौत की तारीख तक बता दी है। चलिए जानते हैं कि असित मोदी ने एक्टर के शो छोड़ने पर क्या कहा है।
TV Adda: ’19 दिनों से नहीं पिया पानी’, TMKOC फेम गुरुचरण सिंह की हालत गंभीर, दोस्त भक्ति सोनी ने बताया क्यों त्याग दिया खाना-पीना
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए असित मोदी ने कहा कि उनका और गुरुचरण का एक करीबी रिश्ता है। यहां तक कि उनका परिवार भी उनसे बहुत प्यार करता है। गुरुचरण बहुत अच्छे इंसान हैं, मैं उनसे इमोशनली रूप से काफी कनेक्टेड हूं। यहां तक कि मेरी बीवी-बच्चे को भी उनसे बहुत प्यार है और वह उन्हें काफी मानते हैं।
इसके आगे निर्माता ने कहा कि गुरुचरण बीच में कई दिक्कतों का सामना कर रहे थे। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द ही इस मुश्किल समय से बाहर निकल आएं। गुरुचरण ने खुद ही ‘तारक मेहता’ छोड़ दिया था और यह उनका निजी फैसला था। हमने कभी उन्हें जाने के लिए नहीं कहा। उन्हें अब लगता है कि उन्हें शो का हिस्सा होना चाहिए था।
इसके आगे अपनी बात को रखते हुए निर्माता असित ने कहा कि इस शो को 16 साल हो गए हैं और लोगों के पास शो छोड़ने की अपनी-अपनी वजह है। आप हमेशा किसी से शो का हिस्सा रहने की उम्मीद नहीं कर सकते। अभी भी ज्यादातर कलाकार इस शो को छोड़ रहे हैं और इससे जुड़े भी रहे हैं। इस शो की यह एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रोड्यूसर ने कहा कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों के लिए अब एक इमोशन है और दर्शकों ने इसे बहुत प्यार दिया है। ये शो अब हर चीज से ऊपर है, यह पैसा कमाने की मशीन नहीं है, यह भावना बन गया है। जो भी शो से जुड़ा है उसने अपनी लाइफ में सिर्फ अच्छा ही किया है।
Bigg Boss 18 Eviction: श्रुतिका अर्जुन के बाद ‘बिग बॉस’ में हुआ एक और एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटा विनर बनने का सपना