IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जनवरी LIVE: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गलन वाली ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। दिल्ली से लगे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए आईएमडी ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव होगा। 21 और 22 जनवरी को यहां हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj Ki Taaja Khabar | Delhi Election 2025

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में मौसम ठंडा रहेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, 22 से 23 जनवरी तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होता जाएग। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रह सकती है।

UP Breaking News Today LIVE

दिल्ली के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था।

राजस्थान के चुरू, बीकानेर, झुंझुनू और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के साथ-साथ शीतलहर भी अपना असर दिखा रही है। वहीं झारखंड में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

अगले दो-तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में मौसम ठंडा रहेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, 22 से 23 जनवरी तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, और मौसम थोड़ा साफ हो सकता है। इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रह सकती है। इसके प्रभाव से सर्दी बढ़ सकती है और बारिश के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में तापमान दो से पांच डिग्री के बीच हो सकता है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 से 22 जनवरी के बीच बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जो इस क्षेत्र में सर्दी को और बढ़ा सकता है।

यूपी में 22 जनवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। 22 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। खासकर लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में 24 से 48 घंटों के दौरान घना कोहरा और बारिश हो सकती है।

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा समेत कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। बिहार में भी पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और अररिया जैसे नौ जिलों में घने कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। ये कोहरा यातायात और जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।