CineGram: शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की लव स्टोरी काफी खास है। शाहरुख ने गौरी से शादी करने के लिए खूब पापड़ बेले थे, मगर एक वक्त ऐसा आया जब इनके रिश्ते में तीसरा नाम जुड़ने लगा। वो तीसरा नाम किसी और का नहीं बल्कि ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा का था। इतना ही नहीं एक बार एक इवेंट के दौरान शाहरुख ने उन्हें शादी का प्रपोजल भी दिया था।

साल 2011 में आई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन’ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ काम किया था। उस वक्त दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। तमाम रिपोर्ट्स में दावे किए जाते थे कि दोनों इस फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे, इसके अलावा कई मौकों पर इन्हें साथ भी देखा जाता था।

एक इवेंट में शाहरुख खान ने गाने के बीच में शाहरुख ने प्रियंका को प्रपोज किया था। उन्होंने कहा था, “प्रियंका तुम्हें देने के लिए मेरे पास पैसे तो नहीं हैं। मैं गाना गाकर तुमसे कुछ पूछूंगा और उसका जवाब भी तुम मुझे गाना गाकर ही देना।” इसके बाद शाहरुख खान ‘Marry Me’ गाना गाते हैं और प्रियंका से गाने में ही जवाब देने के लिए कहते हैं। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें इसका जवाब नहीं मिलेगा। इसके बाद वो कहते हैं कि अगर वो जवाब नहीं देना चाहतीं तो एक किस ही दे दें। ये कहने के बाद उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी को ऐसे शर्मसार नहीं करना चाहिए और ये कहकर वो हंसने लगे। बता दें कि शाहरुख खान ने मस्ती भरे अंदाज में ये गाना गाया था और प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

एक वक्त ऐसा था जब दोनों के रिश्ते को लेकर यहां तक कह दिया गया था कि प्रियंका और शाहरुख ने सीक्रेट निकाह कर लिया। ऐसे में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था, “मुझे ये बात ज्यादा खराब लगती है कि मेरे साथ एक लड़की को वो सम्मान नहीं दिया जा रहा है जैसा मैं सभी का औरतों को करता हूं। मैं माफी मांगता हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कुछ किया है बल्कि इसलिए वो मेरी दोस्त है। इसलिए मझे ये बहुत अपमानजनक लगा। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है और मेरे दिल के बहुत करीब है और हमेशा रहेगी। हमने दोस्त के तौर पर स्क्रीन पर बहुत अच्छा समय बिताया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोस्ती खराब होती है।”

साल 2013 में प्रियंका और शाहरुख ने साथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होस्ट किया था। इस दौरान प्रियंका ने उनके और शाहरुख के बारे में उड़ रही अफवाहों पर मजेदार जवाब दिया था। शाहरुख खान ने उनसे इंडस्ट्री की गॉसिप के बारे में पूछा था। जिस पर प्रियंका ने कहा था, “अभी तक तो कुछ नहीं, पर कल सुबह तक जरूर होगा।” इसके बाद शाहरुख खान ने पूछा था, “क्यों, कल क्या होने वाला है?”

प्रियंका ने कहा था, “कल कहीं न कहीं, कुछ न कुछ गॉसिप हमारे बारे में तो आ ही जाएगा क्योंकि आजकल हम जब भी मिलते हैं, कुछ न कुछ बकवास लिखते ही हैं लोग। मैं बांद्रा से गुजर भी रही होती हूं तो लोग लिख देते हैं कि हम लोग छुप-छुप कर मिले।”

बता दें कि शाहरुख खान और प्रियंका की जोड़ी हमेशा से ही सुर्खियों में रही। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी शाहरुख खान ने सबके सामने प्रियंका के साथ फ्लर्ट किया ता। खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….