उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में एक से दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई है। IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भीषण शीत लहर मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक पहुंच गई है। उन्होंने शनिवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कड़ाके की घने कोहरे का अनुमान जताया है।

IMD के मुताबिक, 20 जनवरी सुबह से कोहरे की स्थिति कम हो जाएगी क्योंकि बादल पूर्व की ओर बढ़ेंगे। इसके अलावा 21-22 जनवरी के आसपास जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 और 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई गई है।

बात अगर दिल्ली NCR की करें तो यहां मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है। IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उत्तर भारत में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से पहले तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और फिर धीरे-धीरे तापमान में इजाफा हो सकता है।

IMD Weather Forecast Aaj ka Mausam Kaisa Rahega LIVE Updates

दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। IMD के अनुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध / घना कोहरा और कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद फिर शाम के समय धुंध / हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 से 24 जनवरी 2025 के दौरान दिल्ली में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार, दिल्ली में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 294 पर दर्ज किया गया और यह एयर क्वालिटी ‘खराब’ कैटेगरी में आती है। मौसम विभाग ने शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन गलन भरी पछुवा हवा और घना कोहरा बने रहने की संभावना है। IMD ने यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 43 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 24 जनवरी 2025 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, बिहार में शनिवार और रविवार को ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्के से माध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है| अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान मे 2 से 3°C की गिरावट होने का संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना है।

18 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 20 से 24 जनवरी 2025 के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में में भी छिटपुट बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने तथा कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के प्रभाव से अगले दो दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है। राज्य में 22 जनवरी के आसपास एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 18 से 20 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में 21 से 24 जनवरी तक छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश/ बर्फबारी के साथ बढ़ने की संभावना जताई है। इसकी अधिकतम तीव्रता 23 जनवरी को होगी।

Weather Forecast: मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें