प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी यानी नीलम उपाध्या को देख भावुक हो गईं और उन्होंने उनकी नजर उतारी। दुल्हन की एंट्री काफी फिल्मी तरीके से हुई। नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका के साथ नजर आई। इस शादी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी पहुंचे।
प्री-वेडिंग फंक्शन में मन्नारा चोपड़ा, निक जोनस समेत सभी लोग नजर आए, लेकिन परिणीति चोपड़ा कहीं नहीं दिखीं थीं और इसी बीच उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाए कि परिणीति और प्रियंका के बीच मनमुटाव चल रहा है। मगर ऐसा नहीं है, परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने शादी का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए भाई को बधाई भी दी।
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)
शादी से कुछ समय पहले रेड और गोल्डन अटायर में परिणीति अपनी गाड़ी में पति के साथ स्पॉट हुईं। शादी के लिए रेडी होकर वो वेन्यू पर पहुंचीं। जिसके बाद प्रियंका और परिणीति के मनमुटाव की अफवाह पर भी विराम लग गया। फैंस का कहना था कि क्योंकि प्रियंका ने परिणीति की शादी अटेंड नहीं की थी, इसलिए वो अब उनके भाई की शादी में शामिल नहीं हो रही हैं।
हालांकि परिणीति ने पिछले कुछ दिनों में अपने शूट के सेट से तमाम फोटोज शेयर की, जिससे कुछ फैंस का कहना था कि वो अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शादी की रस्मों में शामिल नहीं हो पाई हैं। साथ ही हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में भी ये बताया गया था कि सूत्र ने कहा है कि परिणीति शादी में शामिल होंगी। सूत्र ने कहा था, “वो कल शादी अटेंड करेंगी और उनके पति राघव चड्ढा भी उनके साथ शादी का हिस्सा बन सकते हैं। परिणीति अपनी अगली फिल्म की शूटिमग कर रही हैं, इसलिए वो प्री-वेडिंग रस्मों में नहीं जा पाईं।”
परिणीति के माता पिता भी शादी के हर फंक्शन में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की, उनमें परिणीति के पेरेंट्स दिखे। साथ ही मन्नारा चोपड़ा, उनकी मां और बहन भी हल्दी मेहंदी में दिखे। निक जोनस और उनके पेरेंट्स भी इस इंडियन वेडिंग को एन्जॉय करते दिखे।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, हालांकि इसका टाइटल अब तक अनाउंस नहीं हुआ है। फिल्म में उनके साथ देवेन भोजानी हैं।