लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर सरकार पर निशाना साधती हैं और इस वक्त महाकुंभ में हुई भगदड़ में हुई मौत और लापता हुए लोगों का जिक्र कर लगातार हमला बोल रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने अमेरिका से भारत लौट रहे इंडियन के हालात पर फिर पीएम मोदी को तंज कसा है। नेहा सिंह राठौर ने प्लेन के अंदर की तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।
नेहा सिंह राठौर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जंजीरों में बंधे भारतीयों की वजह से मोदी जी की छवि धूमिल हो रही है। अब जल्दी ही आईटी सेल और अंधभक्त इन पीड़ितों को उनकी हालत के लिए ख़ुद ज़िम्मेदार बतायेंगे और देश के अपमान का ठीकरा भी इन्हीं बेचारों के सिर मढ़ा जाएगा।”
बता दें कि मालिनी अवस्थी ने इन भारतीयों को लेकर पोस्ट किया है, जिसे नेहा सिंह राठौर ने शेयर किया है। मालिनी अवस्थी ने लिखा है, “जब अवैध तरीके से बाहर गए तो अपमान क्यों बुरा लग रहा है? अवैध चीज तो अवैध ही है। अमेरिका अपने यहां बसे अवैध नागरिकों को उनके देश वापस भेज रहा है,बड़े सारे भारतीय भी बेइज्जत कर वापस लौटाए गए हैं। मैं इस बात के लिए अमेरिका की प्रशंसा करती हूं। अब भारत को भी अपने यहां बसे अवैध नागरिकों के प्रति ऐसी ही सख्त नीति अपने चाहिए। भारत खुशहाल ही होगा।”
नेहा सिंह राठौर ने अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा, “भारत के नागरिक जंजीरों में बंधे गये हैं तो ये भारत का अपमान है। ऐसा करने वाले अमेरिका को सही कहने वाले भाजपाई ख़ुद देशद्रोही हैं। अगर मोदी जी दो करोड़ रोजगार दिये होते तो कोई अमेरिका क्यों जाता?”
देशद्रोही अंधभक्तों और भाजपाइयों के मुताबिक़ भारत के नागरिकों को ज़ंजीरों में बाँध कर पूरे भारत को बेइज्जत करने वाला अमेरिका सही कर रहा है. मुझे इस तरह के बयानों से आपत्ति है. कोई आदमी बिना मजबूरी के प्रवासी नहीं बनता. मैं बिहार से हूँ और ये बात मुझे अच्छी तरह पता है कि… pic.twitter.com/BWT1LF61X2
इसके अलावा नेहा सिंह राठौर ने अमेरिका से भारत लौटी महिला के बयान का जिक्र कर एक और पोस्ट लिखा है। जो है- “देशद्रोही अंधभक्तों और भाजपाइयों के मुताबिक भारत के नागरिकों को जंजीरों में बांधकर पूरे भारत को बेइज्जत करने वाला अमेरिका सही कर रहा है। मुझे इस तरह के बयानों से आपत्ति है। कोई आदमी बिना मजबूरी के प्रवासी नहीं बनता। मैं बिहार से हूं और ये बात मुझे अच्छी तरह पता है कि रोजगार न होने पर ही कोई इंसान दूसरी जगहों पर जाता है…और अपमानित होकर भी दाल-रोटी कमाता है, क्योंकि वो मजबूर होता है।”
नेहा ने आगे लिखा, “बिहार के लोग मजबूर होकर कमाने के लिए परदेस भागते हैं तो इसकी ज़िम्मेदार बिहार सरकार है…उसी तरह भारत के लोग भी रोजगार की तलाश में मजबूर होकर अमेरिका भागे हैं तो इसकी ज़िम्मेदार भी भाजपा सरकार ही है। और…अगर बिहार का आदमी दिल्ली-मुंबई में अपमानित होता है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी बिहार सरकार को लेनी पड़ेगी…उसी तरह भारत का आदमी अमेरिका में बेइज्जत हुआ है तो इसकी ज़िम्मेदार भी मोदी सरकार है…और उसे ये जिम्मेदारी लेनी ही पड़ेगी। हाथ झटक कर भागने से काम नहीं चलेगा मोदी जी, जवाब दीजिए…क्या यही आपकी विदेश नीति है?” नेहा सिंह राठौर ने इससे पहले भी पीएम मोदी को लेकर जमकर कटाक्ष किया। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…