उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 12 और कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। राज्य की माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीभा में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99 फीसदी मार्क्स हासिल कर टॉप किया। 12वीं क्लास में जसपुर की तनु चौहान ने टॉप किया। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल कर अपना रिजल्ट घोषित कर सकते हैं। लॉगिन डिटेल्स में बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल- आईडी, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स शामिल हैं। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा 15 मार्च को शुरू हुई थीं जबकि 12वीं क्लास की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ हुईं थीं। दोनों ही कक्षाओं का अंतिम एग्जाम 6 अप्रैल को हुई।

UK Board Result 2023 Highlights: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम के Highlights।

हरिद्वार जिले में 10वीं क्लास में सरस्वती विद्या मंदिर की स्टूडेंट कशिश कांडपाल ने टॉप किया है। वह राज्य के टॉपर्स में भी पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने 98 फीसदी अंकप्राप्त किए।

UK Board 12th Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं क्लास में टॉप 5 स्टूडेंट्स की लिस्ट

सुशांत चंद्रवंशी- टिहरी गढ़वाल- 99%

आयुष रावत-ऋषिकेश- 98.80%

रोहित पांडे- उधम सिंह नगर- 98.80%

शिल्पी- टिहरी गढ़वाल- 98.60%

शौर्य- उधम सिंह नगर- 98.60%

UK Board 12th Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा के एग्जाम में कुल 1,27,324 स्टूडेंट्स में से 80.98 फीसदी बच्चे पास होने में सफल रहे।

UK Board 10th Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के एग्जाम में कुल 1,32,115 स्टूडेंट्स में से 85.17 फीसदी बच्चे पास होने में सफल रहे।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल जसपुर की तनु चौहान ने टॉप किया। उन्होंने 97.60 फीसदी अंक हासिल किए।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीभा में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99 फीसदी मार्क्स हासिल कर टॉप किया।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में 10वीं और 12वीं को मिलाकर इस साल 2.59 लाख छात्रों ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 1.32 लाख छात्र दसवीं में थे जबकि 1.27 लाख स्टूडेंट्स 12वीं में थे।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022 में पिछले साल टिहरी गढ़वाल के मुकुल सिल्सवाल ने 99 फीसदी मार्क्स स्कोर कर टॉप किया था। 12वीं क्लास में हरिद्वार की दिया राजपूत ने 97 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोर्ड परिणाम जारी करने के लिए ननुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। अब किसी भी समय बोर्ड का रिजल्ट घोषित कि जा सकता है।

UK Board 10th, 12th Result Live: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट चेक करने का ये है तरीक

Step 1: UBSE की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या फिर ubse.uk.gov.in लॉगिन करें

Step 2: होमपेज पर मौजूद 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक्स पर क्लिक करें।

Step 3: एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करे।

Step 4: अपका UBSE रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 5: भविष्य में इस्तेमाल किए लिए रिजल्ट संभालकर रखें।

UK Board 10th, 12th Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पिछले साल 6 जून 2022 को घोषित किए गए थे। 10वीं क्लास के एग्जाम में 77.74 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

Uttarakhand Board Result 2023 Live: इस साल करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने उत्तराखड बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं क्लास के पेपर दिए थे जबकि 1.27 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं क्लास का एग्जाम दिया था।

UK Board 10th, 12th Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड के एक बयान के अनुसार, UK Board Result 2023 सुबह 11 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन छात्रों ने इस साल आर्ट्स , कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में यूके बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, वे दोपहर बाद उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 और 10 के परिणाम 2023 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

UBSE UK Board 10th, 12th Result 2023 Highlights: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा 15 मार्च को शुरू हुई थीं जबकि 12वीं क्लास की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ हुईं थीं। दोनों ही कक्षाओं का अंतिम एग्जाम 6 अप्रैल को हुई।