भारत में कद्दू की सब्जी लगभग हर घर में बनाई जाती है। कद्दू की सब्जी स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। कद्दू के साथ इसके पत्ते भी कई बीमारियों का इलाज करते हैं। कद्दू के पत्ते खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कद्दू के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक मिश्रण और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। एनीसीबीआई के शोध के अनुसार कद्दू में एंटीडायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी के साथ ही अन्य जरूरी गुण पाए जाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम कुकुरबिटा है।

कद्दू के पत्ते महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, इसके अलावा कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन बी 6 और फास्फोरस भी होता है। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कद्दू के पत्तों का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है चलिए आपको बताते हैं कद्दू के पत्ते खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

आजकल महिलाओं में प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम एक बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या से पीड़ित महिलाओं को मूड स्विंग, सिरदर्द, डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए महिलाओं को मैंगनीज से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। कद्दू के पत्ते मैंगनीज से भरपूर होते हैं। महिलाओं को इस समस्या से राहत मिलती है।

कब्ज से पीड़ित महिलाओं के लिए कद्दू के पत्ते फायदेमंद होते हैं। फाइबर से भरपूर कद्दू के पत्तों का सेवन कब्ज से राहत दिला सकता है। कद्दू के पत्ते कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही कद्दू के पत्ते दांतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका नियमित सेवन करने से जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत मिलती है।

कद्दू के पत्तों में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इससे एनीमिया को दूर करने में मदद मिलती है। मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा कद्दू के पत्तों में मौजूद घुलनशील फाइबर छोटी आंत से कोलेस्ट्रॉल और पित्त एसिड के अवशोषण को कम करने में मदद करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।