Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर जो विवादित बयान दिया था, उसे पर काफी खड़ा हो चुका है। NHRC के निर्देश पर वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। साथ ही रणवीर समेत 5 पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा है और गुवाहटी में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम फलक नाज ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है। उन्होंने हॉस्पिटल के बैड से अपना अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने फैंस से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज ना करें।
इसके साथ ही आर माधवन Brixton 1200 खरीदने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए हैं। इस बाइक पर उनके बेटे वेदांत का नाम भी मार्क किया गया है।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। वो 5 बार विवादों में रह चुके हैं। एक बार तो वो महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट करके विवादों में घिरे थे। पढ़िए पूरी खबर।
‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के बाद कमाल ही कर दिया है, जो पहले ना हो सका वो अब हो रहा है। धुआंधार कमाई के बाद इस फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सनम तेरी कसम’ यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अंकित तिवारी ने गाया है और उन्होंने गाने के नंबर 1 पर ट्रेंड होने पर खुशी जाहिर की है।
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के बाद कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। इसने ऑरिजनल रिलीज की कमाई का रिकॉर्ड तोड़कर शानदार बिजनेस किया है। पहले सोमवार को भी फिल्म की कमाई टस से मस नहीं हुई है। पढ़िए पूरी खबर।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर जो विवादित बयान दिया था, उसे पर काफी खड़ा हो चुका है। NHRC के निर्देश पर वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। साथ ही रणवीर समेत 5 पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा है और गुवाहटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम फलक नाज ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है। उन्होंने हॉस्पिटल के बैड से अपना अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने फैंस से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज ना करें।
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके पहले मूवी एडवांस बुकिंग में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दो दिनों में 4.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ये कमाई का आंकड़ा 5.41 करोड़ तक पहुंच गया है।
आर माधवन Brixton 1200 खरीदने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए हैं। इस बाइक पर उनके बेटे वेदांत का नाम भी मार्क किया गया है।
https://www.instagram.com/p/DF5TUUBNaqm/?igsh=MXdxMDh6eHRva284OQ%3D%3D
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स के संबंधों को लेकर विवादित कमेंट किया, जिसके बाद बवाल मच गया। उन पर एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई है। इसी के साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि यूट्यूब से उनके इस विवादित कमेंट वाले वीडियो को भी हटा दिया गया है। ये एक्शन NHRC के निर्देश पर लिया गया है। वहीं, रणवीर ने बढ़ते विवादों को देखते हुए माफी भी मांगी थी।
https://www.instagram.com/p/DF59ODyTA1F/?igsh=MTRwcnVhOGtudGxs