Ranveer Allahbadia Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समय रैना के रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ महारांष्ट्र से लेकर असम तक में FIR दर्ज हुई हैं। उनका केस वकील अभिनव चंद्रचूड़ लड़ रहे हैं, जो कि देश के पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं।
अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। हालांकि रणवीर इलाहाबादिया की इन याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने खारिज कर दिया, जिसके बाद अब याचिकाएं दो तीन दिन में कोर्ट की प्रोसीडिंग्स में लिस्ट की जाएंगी।
आज की बड़ी खबरें
दरअसल, अभिनव चंद्रचूड़, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज हुए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मामलों की एकसाथ सुनवाई करने का निर्देश देने की मांग लेकर गए थे और इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में ही इन याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
बता दें कि अभिनव चंद्रचूड़ पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं अपने पिता और दादा की तरह ही कानून के पेशे में हैं। अभिनव चंद्रचूड़ बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह अक्सर अपनी किताबों और लेखों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अभिनव चंद्रचूड़ ने भी अपने पिता की तरह ही हार्वर्ड लॉ स्कूल से LL.M. किया है।
India’s Got Latent पर चल रहे विवाद के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया, घर पर लगा ताला और फोन भी नॉट रिचेबल
अभिनव चंद्रचूड़ की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने LL.B. की पढ़ाई मुंबई के गवर्मेंट लॉ कॉलेज से की है। उन्हें साल 2006 में कांस्टीट्यूशनल लॉ (मुंबई यूनिवर्सिटी) में जस्टिस डी.पी. मॉर्डन प्राइज मिला था। 2007-2008 में अभिनव को बेस्ट स्टूडेंट के लिए यशवंत दलाल और रंगनाथ राव पुरस्कार मिला था।
अभिनव चंद्रचूड़ मुंबई विश्वविद्यालय के रैंक होल्डर रहे हैं। साल 2003 से 2008 के बीच अभिनव चंद्रचूड़ ने पढ़ाई में हमेशा पहला स्थान हासिल किया है।
‘रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटने पर 1 लाख का इनाम’, अखिल भारत हिंदू महासभा ने क्यों की ये घोषणा?
दूसरी तरप रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। देश भर में कई स्थानों पर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। 14 नवंबर, 2024 को खार हैबिटेट में शूट किया गया यह विवादित एपिसोड हाल ही में प्रसारित हुआ था, जिसमें शो के पैनल द्वारा लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
इस पैनल में इलाहाबादिया के अलावा कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा भी शामिल थे। विवाद के बाद महाराष्ट्र और असम में इलाहाबादिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। रणवीर इलाहाबादिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।