साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके जरिए रश्मिका पहली बार विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आईं। मूवी का डंका दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बज रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है वहीं, इंडिया में भी ये 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने को तैयार है। इसमें विक्की के साथ-साथ रश्मिका की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। ये उनकी पहली पीरियड ड्रामा फिल्म है। ऐसे में नेशनल क्रश के करियर ग्राफ के बारे में बताते हैं कि उन्होंने अब तक कितनी हिट और कितनी फ्लॉप दी है।
रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वो साउथ ऐसी अभिनेत्री हैं। वो कम समय में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली पहली अभिनेत्री हैं। इतना ही नहीं, 1000 करोड़ कमाने वाली रश्मिका साउथ की तीसरी एक्ट्रेस हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शेट्टी पहले नंबर पर और दूसरे नंबर पर नयनतारा हैं। रश्मिका ने बतौर लीड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत 2016 में ‘किरिक पार्टी’ से की थी। फिल्म हिट रही और उनका करियर यहां से चल पड़ा। एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वो फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आईं और फिल्म हिट रही। इसमें विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया।
2016 में करियर शुरू करने वाली रश्मिका मंदाना 8 साल के करियर में 20 फिल्में कर चुकी हैं। इसमें कुछ साउथ और कुछ बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। ऐसे में अगर इन 20 फिल्मों में उनकी फ्लॉप मूवीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर में महज 4 फ्लॉप फिल्में दी है। देखिए लिस्ट…
डायरेक्टर श्रीराम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवादास’ में नागार्जुन अक्किनेनी और आकांक्षा सिंह के साथ नानी लीड रोल में थे। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी थीं। ये फ्लॉप रही थी। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। IMDB की मानें तो फिल्म का बजट 40 करोड़ था और इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 48 करोड़ था।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दूसरी बार फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आई थी। IMDB की मानें तो 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर महज 37 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, ये फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन इसमें विजय के साथ उनकी एक्टिंग खूब सराहा गया था। इनकी केमिस्ट्री यहां से फेमस हो गई थी।
Aadavaallu Meeku Johaarlu
रश्मिका मंदाना, शरवानंद और वेनेला किशोर स्टारर फिल्म Aadavaallu Meeku Johaarlu को 20 करोड़ में बनाया गया था जबकि इसका टोटल कलेक्शन 13.5 करोड़ रहा था। रश्मिका की ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी।
रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गुड बॉय’ से की थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, नीना गुप्त जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया था। IMDB की मानें तो 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 11 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था और इसी के साथ ही ये फ्लॉप रही थी। लेकिन, इसमें उनके काम की काफी सराहना की गई थी और इसके बाद हिंदी में उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
आपने रश्मिका मंदाना की फ्लॉप फिल्मों के बारे में तो जान लिया। इसके साथ ही अब उनकी ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्मों के बारे में भी जान लीजिए। एक्ट्रेस ने 8 साल के करियर में 16 हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। IMDB के अनुसार, इस लिस्ट में ‘किरिक पार्टी’ (36.8 करोड़), ‘अंजनिपुत्र’ (43.4 करोड़), ‘चमक’ (22.3 करोड़), ‘चलो’ (25 करोड़), ‘गीता गोविंदम’ (127 करोड़), ‘यजामना’ (52 करोड़), Sarileru Neekevvaru (227 करोड़), ‘भीष्मा’ (50 करोड़), ‘पोगारु’ (45 करोड़), ‘सुल्तान’ (40 करोड़), ‘पुष्पा पार्ट-1’ (365 करोड़), ‘सीता रामम’ (96 करोड़), ‘वरिसु’ (303 करोड़), ‘एनिमल’ (901.2 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (1860 करोड़) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही एक फिल्म ‘मिशन मजनू’ को ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार देखा गया था। फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और इसमें अभिनेत्री के काम की लोगों ने खूब सराहना की थी।
अब अगर रश्मिका मंदाना के करियर की एक हजार करोड़ी फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्म शामिल है। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करके वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा 1860 करोड़ का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। वहीं, ‘एनिमल’ उनकी पहली फिल्म रही थी, जिसने 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली उनके करियर की पहली फिल्म ‘पुष्पा 1’ रही थी। इस तरह से रश्मिका ने बहुत ही कम समय में बेहतरीन काम से कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं।
यूं तो रश्मिका मंदाना ने अपने करियर का शुरुआत ही हिट फिल्मों से की थी। उन्होंने डेब्यू समेत लगातार 5 फिल्में हिट और ब्लॉकबस्टर दी थी। लेकिन, उनके करियर का पहला टर्निंग प्वॉइंट ‘गीता गोविंदम’ को माना जाता है, जहां से एक्ट्रेस ने अपने काम के लिए काफी प्रशंसा बटोरी थी और लाइमलाइट में आई थीं। इसके बाद दूसरा टर्निंग प्वॉइंट तब आया जब उन्हें फिल्म ‘पुष्पा 1’ में काम करने को मिला। इसमें उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी और स्क्रीन पर उनकी सादगी और सहजता छा गई। इससे उन्हें ना केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी नोटिस किया गया था। इसी के बाद फिल्म ‘सीता रामम’ आई और उनकी चर्चा जोरों पर होने लगी। यहां से रश्मिका को बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्में ऑफर होने लगी। उन्होंने भी अपने काम के साथ ईमानदारी दिखाई और आज अच्छा खासा नाम कमा रही हैं।
अब ‘छावा’ भले ही एक हजार करोड़ का बिजनेस करे या ना करे लेकिन, इस फिल्म ने रश्मिका को नेशनल क्रश से वॉरियर क्वीन बना दिया है। इस फिल्म से वो स्क्रीन पर अपनी अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। ये 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, विक्की के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी। ये मेकर्स के साथ-साथ स्टार्स के भी अच्छी साबित हुई है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाई के मामले में और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है और रश्मिका के करियर में पर इसका क्या असर पड़ता है।
Chhaava Box Office Day 9: विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनीं ‘छावा’, 9वें दिन तोड़ा पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड