बॉलीवुड के देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज इंटरनेशनल स्टार हैं। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड में बल्कि साउथ से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्ट्रेस के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने हिंदी से पहले साउथ फिल्मों में काम किया था। वो पहल बार स्क्रीन पर साउथ फिल्म के जरिए दिखी थीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने के लिए उनकी मदद किसने की थी? उनके करियर का मसीहा बनने वाला कोई और नहीं बल्कि साउथ के स्टार थलापति विजय हैं। अगर वो ना होते हैं और कोशिश ना करते तो प्रियंका फिल्मों में नहीं आई होतीं क्योंकि उनके पिता को भी ये सब नहीं पसंद था। चलिए बताते हैं कैसे थलापति ने प्रियंका के लिए चीजें आसान बना दीं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक्टिंग करियर तमिल फिल्म ‘Thamizhan’ से शुरू किया था। इसे साल 2002 में रिलीज किया गया था और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसमें उनके साथ एक्टर थलापति विजय लीड रोल में थे। ऐसे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने लहरें रेट्रो से बातचीत में बताया था कि कैसे प्रियंका को ये पहली फिल्म मिली थी। मधु चोपड़ा ने बताया कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए पहले तो सच में मना कर दिया था लेकिन, एक्टर ने किसी तरह से उनके से कॉन्टेक्ट किया। इसके बाद भाई ने प्रियंका चोपड़ा के पापा को फोन किया। उनसे बात की और अनुरोध करते हुए कहा था कि वो उन्हें (प्रियंका चोपड़ा) सिर्फ दो महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियो में इसे करने दें।

मधु चोपड़ा ने बताया कि पहली फिल्म के लिए थलापति विजय ने प्रियंका के पिता को काफी समझाया था, जिसके बाद वो मान गए थे और फिर एक्ट्रेस ने वो फिल्म अपने पापा के लिए की थी। इस तरह से प्रियंका का एक्टिंग में डेब्यू हो पाया। मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका, थलापति विजय की काफी इज्जत करती हैं क्योंकि उन्होंने उनके साथ धैर्य बनाए रखा। प्रियंका की मां भी विजय का सम्मान करती हैं। इस फिल्म के लिए प्रियंका की मुश्किलों को लेकर मधु चोपड़ा ने कहा कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि फिल्म के कोरियाग्राफर प्रभु देवा के भाई राजू सुंदरम थे और डांस स्टेप्स काफी टफ थे। विजय भी प्रोफेशनल डांसर थे तो उनको भी मैच कर पाना प्रियंका के लिए काफी मुश्किल था।

इसके साथ ही मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से कहा कि वो और ज्यादा रील्स बर्बाद ना करें और शाम को कमरे में इसकी प्रैक्टिस करने की बात कही। इस तरह से एक्ट्रेस ने ना सिर्फ लाइनें सीखी बल्कि डांस मूव्स भी सीखे। इस मूवी के लिए एक्ट्रेस की लोगों ने खूब तारीफ की थी और उन्हें एक्टिंग में मजा आने लगा। इसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा और यहां पर उनकी पहली फिल्म ‘द हीरो’ थी। इसमें वो सनी देओल के अपोजिट कैमियो रोल में दिखी थीं। इसमें उनके अभिनय की लोगों ने काफी तारीफ की थी। लेकिन, प्रियंका की किस्मत अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ऐतराज’ करने के बाद चमकी थी। इसके बाद फिल्मों का सिलसिला बढ़ता गया और हॉलीवुड तक पहुंच गया।

ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे। उन्होंने बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, और पहले हीरो थे थलापति विजय। मधु चोपड़ा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका की पहली फिल्म और थलापति विजय के बारे में बात की। मधु ने बताया कि प्रियंका क्यों थलापति विजय की इज्जत करती हैं और अच्छी दोस्ती है।

प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ एक शख्स से तोड़ा हमेशा के लिए रिश्ता, और वह इसका हकदार था: मां मधु चोपड़ा