भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप राउंड में लगातार तीन मैच जीतकर यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उसके स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का अहम रोल रहा है। अय्यर ने इस टूर्नामेंट में बैक टू बैक दो अर्धशतक लगाए हैं। जहां एक ओर श्रेयस अय्यर रनों का अंबार लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी बहन ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है।

श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग डेढ़ लाख फॉलोअर हैं। श्रेष्ठा डांसर भी हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी कई वीडियो भी हैं। श्रेष्ठा ने अब अपने डांस करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह बॉलीवुड फिल्म में आइटम नंबर के साथ डेब्यू कर रही हैं।

श्रेष्ठा फिल्म ‘सरकारी बच्चा’ में डांस नंबर करती नजर आएंगी जिसका नाम ‘एग्रीमेंट कर ले’ है। उन्होंने अपने अकाउंट का इसका वीडियो शेयर किया है। श्रेष्ठा ने इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए बुलाया गया था। हालांकि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने श्रेष्ठा से गाने कोरियोग्राफ के साथ-साथ इसमें एक्टिंग करने के लिए कहा। श्रेष्ठा मान गईं। उन्होंने कहा, ‘मुझे डांस करना बहुत पसंद है। तो मैंने यही सोचा कि क्यों नहीं? मुझे यह करना चाहिए।’

A post shared by Panorama Music (@panoramamusic)

कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा को मोटा कहने पर विवाद, ट्रोल हुईं तो बोलीं- मैंने क्या गलत कहा; विराट कोहली और धोनी का भी लिया नाम

श्रेयस अय्यर मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैच में 50.00 के औसत से 150 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। श्रेयस अय्यर वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। लोग उन्हें चौथे नंबर का राजकुमार कहने लगे हैं। अय्यर ने बीते साल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कप्तानी से भी सभी को प्रभावित किया।