बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ मासूमियत, क्यूटनेस और सिजलिंग अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। वो 90 के दशक के पॉपुलर विलेन की बेटी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। फिल्मों के जरिए वो स्क्रीन पर नजर आएं या फिर ऑफस्क्रीन लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। एक्ट्रेस के बारे में उनके जन्मदिन के मौके पर बात कर रहे हैं। आज वो अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें ‘स्त्री 2’ और ‘आशिकी 2’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ऐसे में चलिए इस खास मौके पर आपको उनके बारे में बताते हैं।
श्रद्धा कपूर, 90 के दशक के स्टार विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। शक्ति कपूर अपने जमाने के एक बेहतरीन कलाकार और विलेन रहे हैं, जो कई बार तो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ते नजर आए हैं। ऐसे में उनसे कम स्टारडम उनकी बेटी श्रद्धा कपूर का नहीं रहा है। वो भले ही एक स्टारकिड रहीं लेकिन, इंडस्ट्री में धाक अपने काम के दम पर जमाई है। उन्होंने भले ही फ्लॉप फिल्मों से डेब्यू किया था लेकिन, इसके बाद एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 14 साल में 8 सुपरहिट फिल्में दी है।
3 मार्च, 1987 को शक्ति कपूर के घर जन्मीं श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से ही की थी। ठीक उसी तरह से जैसे माधुरी दीक्षित ने करियर की पहली ही फिल्म फ्लॉप दी थी। लेकिन, बाद में उनका सिक्का ऐसा चला कि उनके पास फिल्मेकर्स की लाइन ही लग गई। वैसे ही श्रद्धा कपूर आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। उनका नाम ए-लिस्टर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। श्रद्धा को पहली फिल्म फेसबुक के चलते मिली थी। फिल्ममेकर अंबिका हिंदुजा ने फेसबुक पर श्रद्धा कपूर की तस्वीरें देखी थी और उनको कॉन्टेक्ट किया था। इस तरह से उन्हें डेब्यू फिल्म ‘तीन पत्ती’ मिली। इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे लेकिन, बाद में ये फ्लॉप साबित हुई थी। इससे एक्ट्रेस को खास पहचान नहीं मिल पाई थी।
श्रद्ध कपूर ने फ्लॉप डेब्यू को लेकर जीक्यू इंडिया से बातचीत में बताया था कि शुरुआत में पहली फिल्म ही फ्लॉप होने की वजह से वो काम को तरस गई थीं। उन्हें इसके लिए काफी कुछ सहना पड़ा था। इस दौरान उनके पिता ने उनसे कहा था कि उन्होंने इंडस्ट्री में धाक अपने दम पर बनाई है और उन्हें भी यही करना होगा। अपनी लड़ाई खुद सामना करना होगा। शक्ति कपूर ने अपनी बेटी को पिता पर भरोसा करने से मना कर दिया और खुद का सहारा खुद को बनने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि पिता शक्ति कपूर ने कहा था कि उन्हें पर्सनल लेवल पर रिजेक्शन और फेलियर का अनुभव करना होगा। ‘आशिकी’ से पहले उन्हें कोई भी फिल्म में साइन नहीं करना चाहता था।
श्रद्धा कपूर ने भले ही फ्लॉप फिल्म के साथ डेब्यू किया था लेकिन, वो हार नहीं मानीं। फिर एक दिन वो समय भी आ गया, जब उनकी किस्मत पलट गई। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आशिकी 2’ उन्हें मिली। इसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आईं। इसके गाने और एक-एक सीन सुपरहिट रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। यहां से श्रद्धा कपूर का करियर चल पड़ा और उन्होंने अपने करियर में ‘स्त्री 2’ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘स्त्री’ जैसी 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। उन्होंने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें इंडस्ट्री में 15 साल होने वाले हैं।
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सिंगर भी हैं। वो प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने फिल्म ‘एक विलेन’ जैसी हिट फिल्म में सुपरहिट गाना ‘तेरी गलियां’ गाया है। श्रद्धा कपूर को सिंगिंग शौक पुश्तैनी मिला है। उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस का दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर से गहरा नाता है। श्रद्धा के नाना लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं और इस रिश्ते से वो लता मंगेशकर की नातिन लगती हैं।
श्रद्धा कपूर के जन्मदिन के मौके पर आप उनसे और वरुण धवन से जुड़ा एक किस्सा भी पढ़ सकते हैं। जब एक्ट्रेस ने उन्हें प्रपोज किया था तो उन्होंने मना कर दिया था और फिर अभिनेत्री ने उन्हें तीन लड़कों से पिटवा दिया था।