Mahashivratri 2025: भारत में हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। फिर चाहें वो होली हो, दिवाली हो या कोई और फेस्टिवल। आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में ये दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। हर बार की तरह इस बार भी कई भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। आम लोग ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी भोलेनाथ की भक्ति करते नजर आए। क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने टीवी शो में भगवान शिव का किरदार प्ले किया था।  इनमें से कुछ को आगे चलकर स्टारडम मिला, तो कोई भीड़ में गुम हो गया। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

माइथोलॉजिकल सीरियल्स को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा से ही एक अलग उत्साह देखने को मिलती है। फिर चाहें वो महाभारत या, रामायण हो या भगवान शिव का कोई शो। दर्शकों से सिर्फ उस शो को ही प्यार नहीं मिलता, बल्कि जो स्टार्स उसमें भगवान का किरदार निभा रहे होते हैं उन्हें भी जनता का बहुत प्यार मिलता है। अब हम छोटे पर्दे पर भगवान शिव के किरदार निभाने वाले एक्टर की बात करें और उसमें मोहित रैना का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। मोहित ने ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था।

TV Adda: अलग-अलग टीवी शो में 11 बार भगवान शिव का किरदार निभा चुका है ये टीवी एक्टर, मिलिए उस अभिनेता से जिसके नाम है अनोखा रिकॉर्ड

भोलेनाथ के किरदार में उन्हें देख हर कोई बस देखता ही रह गया और उनके इस शो ने टीआरपी के कई रिकार्ड्स तक तोड़ दिए थे। इस शो में मौनी रॉय ने मां सती का रोल प्ले किया। इस शो के बाद मोहित को खूब स्टारडम मिला और फिर उन्होंने मूवीज और सीरीज में भी काम किया।

टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को उनके उस रोल के लिए बहुत प्यार मिला था। यहां तक कि कई लोग तो आज भी उन्हें भगवान राम के रूप में ही देखते हैं, लेकिन शायद उनके बहुत कम फैंस इस बात से वाकिफ होंगे कि एक्टर ने भगवान राम के साथ-साथ एक शो में भगवान शिव का भी किरदार निभाया था। अरुण गोविल टीवी शो ‘शिव महिमा’ में भगवान शिव की भूमिका में नजर आए थें।

सौरभ राज जैन भी छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। आज भी बहुत से लोग उन्हें कृष्ण के रूप में याद करते हैं। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता टीवी शो ‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’ में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं।

‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में अभिनेता अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, शिव बनने के बाद अमित को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी शामिल होने का मौका मिला था।

गुरमीत चौधरी भी छोटे पर्दे पर सबसे पहले भगवान राम का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया और प्यार लुटाया। इसके बाद उन्हें कई माइथोलॉजिकल शो में भगवान शिव का किरदार निभाते हुए भी देखा गया था। 

‘छावा’ की सफलता के बीच विक्की कौशल की मां कैटरीना कैफ के साथ पहुंची महाकुंभ, सास-बहू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी