भारत में सहजन की फली, ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जानी जाती है। यह एक बहुउपयोगी पेड़ है। इसके पत्ते, फूल और जड़ों को खाने के साथ ही कई तरह के उपचार में भी उपयोग किया जाता है। सहजन की फली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा ने बताया कि सहजन का पानी भी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है और कई तरह के बीमारियों को कम करने में मदद कर सकता है।
सहजन का फली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। सहजन की फली में प्रोटीन, विटामिन ए, सी, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए मोरिंगा यानी सहजन का पानी फायदेमंद साबित होता है। इस पानी से पाचन में सुधार हो सकता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर करने में असरदार है। इससे कब्ज की दिक्कत से ही राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
सहजन की फली शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को अंदरूनी रूप से साफ करने में मददगार होते हैं। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
सहजन की फली के पानी में कैलोरी कम होती है और यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है।
सहजन की फली का पानी खून को शुद्ध करने में मदद करता है। यह रक्त में विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे त्वचा पर चमक और सेहत में सुधार होता है।
सहजन की फली हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद। सहजन की फली के पानी में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
सहजन का पानी घर में बनाने के लिए 1 ड्रमस्टिक यानी सहजन को छोटे टुकड़ों में काटकर 2 कप पानी के साथ तब तक उबालें, जब तक सहजन बिल्कुल पक न जाए। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें और फिर सहजन को दबाकर इसके अंदर का रस निकाल लें और पानी को छानकर पिएं।
Cholesterol Levels Chart By Age : उम्र के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना होना चाहिए, चार्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें पूरी जानकारी मिलेगी।