Mordhan For Weight Loss: चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखकर उपासना करते हैं। व्रत में सात्विक भोजक का सेवन किया जाता है। ऐसे में कई लोग व्रत में मोरधन खाते हैं। मोरधन को आमबोल चाल की भाषा में समा के चावल (sama ke chawal) भी कहते हैं। ये सेहत के लिए खजाने से कम नहीं है। अगर आप भी इस बार नवरात्रि में पूजा-पाठ करने के साथ-साथ अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको मोरधन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। ये शरीर के लिए काफी पौष्टिक होता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

मोरधन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, कैल्शियम, फास्फोरस पाया जाता है। इसे व्रत के अलावा दैनिक जीवनचर्या में भी खाया जा सकता है। छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी इसका सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

सादा चावल के मुकाबले मोरधन में काफी कम मात्रा में फैट होता है। वजन घटाने के लिए आप रोजना करीब एक से दो कटोरी मोरधन खा सकते हैं।

मोरधन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।