Manoj Kumar Death News LIVE Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। हिंदी फिल्म जगत में उनको देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, उनकी यादगार फिल्मों की बात करें, तो उसमें ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’ के अलावा ‘रोटी कपड़ा और मकान’ समेत कई फिल्में शामिल हैं।
वैसे आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था। एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया। अब उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह त ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अभिनेता बिंदु दारा सिंह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने कहा, “हम सभी यहां आए हैं, उनका परिवार हमारे बहुत करीब है। वह चले गए हैं, लेकिन वह हमेशा जीवित रहेंगे। वह एक महान व्यक्ति थे और हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है, और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।”
पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रजा मुराद को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह सिर्फ फिल्म उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए नुकसान है। वह एक ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने सभी में देशभक्ति की भावना पैदा की… बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक योग्य होम्योपैथ डॉक्टर भी थे और मैं उनका एक मरीज था।”
https://twitter.com/PTI_News/status/1908392609120141523
अभिनेता मनोज ‘भारत’ कुमार के लिए राजकीय सम्मान की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, “मुझे बहुत दुख है, उनके बेटे कुणाल मेरे दोस्त हैं। एक्टर अपनी सेहत से जूझ रहे थे, उनका निधन हो गया, उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाएगा। वह ऐसे कलाकार थे, जो हमेशा ‘भारत’ देखते थे, उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी होती थी, चाहे वह ‘क्रांति’ हो या ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ उनमें हमेशा देशभक्ति की भावना रहती थी। मैं महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। मैंने ‘क्रांति’ पांच बार देखी थी।”
अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान दिया गया और अब उनका पार्थिव शरीर पवन हंस श्मशान घाट लाया गया है।
https://twitter.com/PTI_News/status/1908389791483277566
दिग्गज दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बिंदु दारा सिंह उनके घर पहुंचे हैं।
दिग्गज दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान दिया गया।
https://twitter.com/ANI/status/1908385402525724721
सायरा बानो ने भी दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसमें एक्ट्रेस ने अभिनेता से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के घर से ली गई तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आए हैं। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1908371720324734989
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से अब उनके घर पर पर ले आया गया है।
https://twitter.com/PTI_News/status/1908373097796763865
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि आज (शनिवार) सुबह करीब 9:30 बजे हम मनोज जी के पार्थिव शरीर को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। इसके लगभग एक घंटे बाद घर से पवन हाउस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे।
एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मनोज कुमार को अमरोहा के एक कलाकार जुहैब खान ने चारकोल चित्र बनाकर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान शख्स ने कहा कि मैंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने समाज को एक अच्छी दिशा दी।
सुनील शेट्टी ने पोस्ट में लिखा, “महान अभिनेता मनोज कुमार जी को विदाई- एक ऐसे आइकन जिन्होंने स्क्रीन पर देशभक्ति को परिभाषित किया और अपनी कालजयी कहानी से पीढ़ियों को प्रेरित किया। भारतीय सिनेमा और भारत की भावना में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। शांति से विश्राम करें, सर। आपकी विरासत अमर रहेगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है। एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उनकी फिल्में सिर्फ फिल्में नहीं थीं, वे भावनाएं थीं, वे प्रेरणा थीं। ‘क्रांति’, ‘पत्थर के सनम’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ आदि कुछ नाम हैं। मनोज कुमार, आपको हमेशा याद किया जाएगा।
मनोज कुमार के निधन पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। शत्रुघन सिन्हा ने भी मनोज कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भारत रत्न बताया है।
https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1908089791197184401
शाहरुख खान ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “मनोज कुमार जी ने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने हमारे देश, हमारे सिनेमा को ऊपर उठाया और बेजोड़ ईमानदारी के साथ एकता पर ध्यान केंद्रित किया। हर मायने में एक लीजेंड। उनकी फिल्मों ने एक युग को आकार दिया और हमारे सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ी। धन्यवाद सर। आप हमेशा हमारे लिए ‘भारत’ रहेंगे।”
प्रेम चोपड़ा और मनोज कुमार अच्छे दोस्त रहे हैं। अब मनोज कुमार के चले जाने के बाद प्रेम चोपड़ा उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
https://www.instagram.com/reel/DIBZ3I8N2zW/?igsh=MWVqNjZuNzNud3lhZg%3D%3D
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम लोग पहुंच रहे हैं। फराह खान भी अपने भाई साहिद खान के साथ पहुंचीं।
https://www.instagram.com/reel/DIBeFZLtUHG/?igsh=MWpsNm1xa2FveDN2bQ%3D%3Dhttps://www.instagram.com/reel/DIBeFZLtUHG/?igsh=MWpsNm1xa2FveDN2bQ%3D%3D
मनोज कुमार के निधन से हर कोई दुखी है। रवीना टंडन भी उनके घर आखिरी दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां मीडिया को रवीना ने बताया कि उनके पिता को फिल्मों में ब्रेक मनोज कुमार ने दिया था।
https://www.instagram.com/reel/DIBQx06Nlae/?igsh=b3JrZzF3aGwzMThm
केआरके ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने मनोज कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “RIP Manoj kumar Sahab! अब ना Manoj Kumar साहब रहे, ना Dilip Kumar Sahab! यानी की एक युग का अंत हो गया है! यही दुनिया है, जो यहाँ आया है वह जाएगा ज़रूर! वो भले ही कोई भी हो! अब क्रांति कोई नहीं बना पाएगा!”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1908033345281294521
पूनम ढिल्लों ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और उनकी फिल्मों को इंस्पिरेशन बताते हुए कहा है कि इन फिल्मों को परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1908080857845248297
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “मनोज कुमार जी… एक सच्चे लीजेंड। अविस्मरणीय फिल्मों और यादों के लिए धन्यवाद।
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1908074745855410422
देवेंद्र फडणवीस ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “महान अभिनेता, निर्देशक मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। एक बहुमुखी कलाकार, जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने देशभक्ति को खूबसूरती से दर्शाया और अपनी प्रतिष्ठित फिल्मों के माध्यम से भारतीय सामाजिक मूल्यों को जीवंत किया।
जब भी मैं ‘मेरे देश की धरती’ या ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ जैसे प्रतिष्ठित गीत सुनता हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ‘मैं भारत हूं’ जैसी गहरी भावना को जगाने के लिए मनोज कुमार जी का धन्यवाद, जो हमेशा हमारे दिलों में गूंजता रहेगा। भारतीय सिनेमा ने एक महान कलाकार को खो दिया है और उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना। ॐ शांति
बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा भी मनोज कुमार के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है। मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की और मुझे याद है कि जब फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था। मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार के सदस्य बन गए। आज मैं परिवार के एक सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं।”
मनोज कुमार के निधन पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाईं- सभी देशभक्ति से भरी थीं। वह भाजपा में भी शामिल हुए, हालांकि स्वास्थ्य कारणों से वह आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन वह इस (भाजपा) पार्टी के प्रशंसक थे। मैं उनसे पूछती थी कि आप अब फिल्में क्यों नहीं बनाते, क्योंकि आपके जैसे फिल्मकार अब नहीं रहे। वह कहते थे- हां, मैं बनाऊंगा। यह दुखद है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मेरी उनके साथ खूबसूरत यादें हैं। वह गानों को फिल्माने में माहिर थे। मैंने उनके साथ 4 फिल्में की हैं।”
बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, शिल्पा शेट्टी, रश्मि देसाई, जैकी श्रॉफ, खुशबू सुंदर समेत कई सितारे शामिल हैं।
अजय देवगन ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “मनोज कुमार जी सिर्फ एक सिनेमाई आइकन नहीं थे, वे मेरे परिवार की यात्रा में एक व्यक्तिगत मील का पत्थर थे। उन्होंने मेरे पिता वीरू देवगन को रोटी कपड़ा और मकान में एक एक्शन निर्देशक के रूप में अपना पहला ब्रेक दिया। वहां से उनका सहयोग क्रांति तक जारी रहा। ऐसे पल बनाए, जो अब भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास का हिस्सा हैं।
मनोज जी की फिल्में- ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘शोर’, ‘क्रांति’, वे सिर्फ फिल्में नहीं थीं, वे राष्ट्रीय भावनाएं थीं। उनकी रचनात्मक प्रतिभा, अटूट देशभक्ति और कहानी कहने की गहराई ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जिसकी बराबरी बहुत कम लोग कर पाए हैं। जैसा कि भारतीय सिनेमा अपने भारत कुमार- एक कहानीकार, एक देशभक्त को विदाई देता है। मैं अपने पिता की यात्रा को आकार देने और मेरे जैसे अनगिनत कहानीकारों को प्रेरित करने के लिए आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। आपकी विरासत, मनोज जी शाश्वत है। ओम शांति।”
दिग्गज दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल यानी 5 अप्रैल को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ होगा।
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार सर के निधन से दुखी हूं, मुझे कई मौकों पर उनसे बातचीत करने का सौभाग्य मिला और वह वास्तव में भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। उनकी कहानियों और उनकी फिल्मों में गानों के फिल्मांकन ने राष्ट्रीय गौरव को प्रेरित किया और पीढ़ियों तक गूंजता रहेगा। मेरे परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ओम शांति।”
https://twitter.com/imbhandarkar/status/1908001413076340862
आमिर खान ने मनोज कुमार के निधन पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “मनोज कुमार सिर्फ एक अभिनेता या फिल्ममेकर ही नहीं थे, बल्कि वे एक संस्था थे। मैंने उनकी फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा है। उनकी फिल्में अक्सर महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर आधारित होती थीं, जो उन्हें आम आदमी के बहुत करीब ले जाती थीं। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिसने भारत के योगदान और मूल्यों पर गर्व की भावना को बढ़ावा दिया। राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के प्रतिष्ठित चरित्रों को उन्होंने जीवंत किया, जो हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनका सिनेमा राष्ट्रीय गौरव को जगाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”