एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा सुपर फूड है जो हमारे दिल से लेकर बॉडी के बाकी जरूरी अंगों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस सुपर फूड में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो दिल को हेल्दी रखते हैं। यह एक मलाईदार और पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। सुपर फूड की लिस्ट में शामिल एवोकाडो में हेल्दी फैट,फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो हमारी ओवर ऑल हेल्थ को दुरुस्त करता है।
द अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करके दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। फाइबर से भरपूर ये फल पाचन को दुरुस्त करता है और वजन को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है। ये फल इंसुलिन स्पाइक को रोकता है और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। अगर नाश्ते में एवोकाडो का रोजाना सेवन किया जाए तो ये सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह के नाश्ते में एवोकाडो का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन को धीमा करती है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। एक फल में 10-13 ग्राम फाइबर होता है जो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन को कम करने में मदद करता हैं। इसका सेवन करने से ज़्यादा खाने की आदत को कंट्रोल किया जा सकता है। एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFA) मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और लम्बे समय तक फैट को बर्न करने में मदद करता है। रोजाना अगर नाश्ते में एवोकाडो का सेवन किया जाए तो आसानी से वजन को कम किया जा सकता है।
एवोकाडो में हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाते हैं। इस फल का सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है और संज्ञानात्मक गिरावट का जोखिम कम होता है। बी विटामिन यानी विटामिन बी6, विटामिन-बी9 और विटामिन बी12 से भरपूर ये फल सेरोटोनिन और डोपामाइन का उत्पादन करने में मदद करता हैं जो फील गुड कराने में मदद करते हैं।
ये फल विटामिन ई से भी भरपूर होता हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है, जिससे संज्ञानात्मक गिरावट और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का जोखिम कम होता है। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है और संज्ञानात्मक कार्य का समर्थन करता है। ये वसा मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद करती हैं। एवोकाडो में पाया जाने वाला मैग्नीशियम मूड को नियंत्रित करने और मानसिक थकान को रोकने में मदद करता है।
एवोकाडो में कार्ब्स कम और फाइबर अधिक होता है। इसमें हेल्दी फैट भी होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक एवोकाडो में लगभग 10-13 ग्राम फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मदद करेगा। एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता। इस फल को डायबिटीज या इंसुलिन प्रतिरोध वाले लोगों के लिए एकदम सही माना जाता है।
एवोकाडो दिल की सेहत के लिए सबसे अच्छा फल है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। एवोकाडो में केले से ज़्यादा पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
एवोकाडो पेट के लिए बेहतरीन सुपर फूड हैं जो पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग से राहत मिलती है। ये फल पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता हैं। एक एवोकाडो में 10-13 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन को नियमित रखता है। और एवोकाडो में पाया जाने वाला फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इनमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।