How To Make Curd at Home: सेहत के लिए दही काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के दिनों में इसे खाने से शरीर ठंडा होता है और पाचन भी बेहतर बना रहता है। हालांकि, आज के समय में मार्केट में पैकेट वाला दही बड़े पैमाने पर मिलता है, जो कई बार खट्टा होता है। ऐसे में कई लोग दही को हलवाई की दुकान से खरीदते हैं। हलवाई की दुकान वाला दही खाने में काफी स्वादिष्ट और गाढ़ा होता है। आप हलवाई जैसे दही को अपने घर पर भी आसानी से जमा सकते हैं। इसके लिए आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध बेहतर होता है। इससे दही गाढ़ा और काफी मलाईदार जमता है। दही जमाने के लिए आप सबसे पहले इसको सही से उबाल लें और हल्का गर्म रहने तक ठंडा करें। बहुत गर्म या बहुत ठंडा दूध से दही सही से नहीं जम पाता है।
अब आप इसमें सही मात्रा में जामन को डालें। आप एक लीटर दूध में एक चम्मच फ्रेश दही को डालें। अधिक जामन डालने से दही खट्टा हो जाता है। अब आप इसको दूध में सही से मिक्स करें, जिससे यह दूध में चारों ओर बराबर मात्रा में फैल जाए।
दूध में दही का जामन मिलाने के बाद आप इसको कुछ समय के लिए ढककर एक जगह रख दें। आप इस पर कोई कपड़ा भी रख सकते हैं। वहीं, दही जमाने से पहले आप बर्तन का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। आप स्टील, कांच या फिर मिट्टी के बर्तन का ही उपयोग करें। इसमें दही मीठी लगती है। दही जमाने के लिए प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
स्टेप-4: दही को आप छह से आठ घंटे के बाद ही देखें। अगर आप तय समय से पहले इसको हिला रहे हैं, तो दही का टेक्सचर खराब हो सकता है। इस तरह आपका दही आसानी से हलवाई जैसा तैयार हो जाएगा।