Sonam Kapoor Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया। उनमें कुछ सफल हुए, तो कुछ को लोगों ने नकार दिया। इन्हीं में से एक सोनम कपूर भी रहीं। सोनम कपूर फिल्मी घराने से आती हैं, उनके पिता अनिल कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और वह आज भी अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के भाई हर्षवर्धन कपूर, अंकल संजय कपूर, बोनी कपूर, कजिन अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
ऐसे में सोनम कपूर के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। हालांकि, एक्ट्रेस को कई फिल्में करने के बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जो उनके पिता को हुआ। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया, जिसमें उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ दिखाई दी। ये मूवी रणबीर की भी डेब्यू फिल्म थी, जो फ्लॉप हुई। सोनम कपूर ने अभी तक 16 साल के अपने करियर में सिर्फ 20 फिल्मों में ही काम किया, जिसमें से 1 ब्लॉकबस्टर थी, 5 हिट रहीं और 10 फ्लॉप हो गई, 3 एवरेज रही और एक ओटीटी पर रिलीज हुई। चलिए जानते हैं उनकी इन मूवीज के बारे में।
OTT पर नहीं देख पाएंगे आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, एक्टर बोले- कोई मतलब नहीं बनता
बताया जाता है कि सोनम कपूर ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की साल 2005 में आई फिल्म ‘ब्लैक’ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। एक्ट्रेस पहले फिल्मों में नहीं आना चाहती थी, फिर भंसाली के कहने पर ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, उनकी डेब्यू मूवी ‘सांवरिया’ फ्लॉप रही। इसके बाद सोनम की जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई। दोनों ने साथ में ‘दिल्ली 6’ में काम किया।
ये मूवी एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म के दो साल बाद यानी 2009 में रिलीज हुई। सोनम को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। दो फ्लॉप देने के बाद एक्ट्रेस साल 2010 में इमरान खान के साथ ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में नजर आईं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आई और यह एक्ट्रेस की पहली मूवी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही।
सोनम कपूर का करियर ग्राफ कुछ ज्यादा अच्छा नहीं जा रहा था। फिर उन्होंने साल 2010 में एक और मूवी की, जो ‘आइशा’ थी। यह मूवी भी फ्लॉप हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में थैंक्यू’ और ‘मौसम’ दो फिल्में की, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। फिर भी एक्ट्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी और साल 2012 में ‘प्लेयर्स’ की। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, बॉबी देओल और नील नितिन मुकेश समेत कई स्टार्स नजर आए। हालांकि, फिल्म और स्टार्स का जादू लोगों पर नहीं चला और यह फ्लॉप हो गई।
‘चुड़ैल लगती है…’, जब अपने रंग की वजह से ट्रोल होती थीं जॉनी लीवर की बेटी जेमी, बताया गोरे होने की दी गई सलाह
डेब्यू के बाद से लगभग सोनम कपूर की सभी फिल्में फ्लॉप रही। ऐसे में लग रहा था कि अब उनके करियर पर बस फुल स्टॉप लगने ही वाला है। तभी उनकी झोली में ‘रांझणा’ आ गिरी। साल 2013 में आई इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार धनुष दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी हिट हुए और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। यहीं से सोनम कपूर के करियर को यू टर्न भी मिला।
‘रांझणा’ करने के बाद एक्ट्रेस के फिल्मी करियर में थोड़ा सा बदलाव हुआ। उसी साल 2013 में उन्होंने फरहान अख्तर के साथ ‘भाग मिल्खा भाग’ में काम किया। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। लोगों को दोनों की जोड़ी, फिल्म की कहानी और गाने खूब पसंद आए। सोनम को लगा कि लगातार दो फिल्में हिट होने के बाद अब उनका करियर धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।
हालांकि, वह यह नहीं जानती थीं कि फिर से एक बार उनके हाथ निराशा लगने वाली है। दरअसल, इन दो मूवीज को करने के बाद साल 2014 में उन्होंने ‘बेवकूफियां’ फिल्म की, जो रोमांटिक-कॉमेडी थी। इस मूवी में एक्ट्रेस के साथ आयुष्मान खुराना और ऋषि कपूर नजर आए। मूवी दर्शकों को पसंद नहीं आई और फ्लॉप हो गई। 2014 में फिर एक्ट्रेस की ‘खूबसूरत’ आई, वो एवरेज रही। इसके बाद 2015 में भी उन्होंने 2 फिल्म की, जिसमें से ‘डॉली की डोली’ फ्लॉप हुई और ‘प्रेम रतन धन पायो’ सुपरहिट हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ काम किया था।
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर सना मकबूल, अस्पताल से सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीर
2016 से 2019 तक सोनम कपूर ने कई फिल्में की, जिसमें ‘नीरजा’ हिट हुई और ‘पैडमैन’ एवरेज रही। वहीं, ‘वीरे दी वेडिंग’ सुपरहिट हुई, तो ‘संजू’ ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद 2019 में एक्ट्रेस की दो फिल्में आई ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ दोनों ही फिल्में फ्लॉप हुई। हालांकि, इसके बाद बड़े पर्दे पर अभी तक उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था, जो ओटीटी पर आई। इसी फिल्म के साथ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखा।
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे बेटे वायु का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस ने अभिनय से दूरी बना ली। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें वहां सभी के साथ शेयर करती रहती हैं।
‘सास-बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी’, अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा बेवकूफ, बोले- मुझे नहीं पता था…